पंजाब: महिला ने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर खुद की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पंजाब: घटना पंजाब के मानसा के वार्ड नंबर-3 की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संदीप कौर नाम की महिला किराए के मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी.

आरोप है कि महिला ने पहले अपनी दो बेटियों और एक बेटे की गला दबाकर हत्या की. इसके बाद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जब लोगों को इसकी भनक लगी तो इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई.

स्वास्थ्य एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योग की अहम भूमिका : राज्यपाल कटारिया ये खबर भी पढ़े : स्वास्थ्य एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योग की अहम भूमिका : राज्यपाल कटारिया

सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 की पुलिस मौके पर पहुंची. घर के अंदर का सीन इतना दर्दनाक था कि हर किसी की आंखें नम हो गईं. बिस्तर पर तीनों बच्चों के शव थे और महिला फंदे पर लटकी मिली.

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर मानसा के सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा. साथ ही घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि यह समझा जा सके कि आखिर इस घर में ऐसा क्या हुआ, जिसने एक मां को इतना खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.

थाना सिटी-2 के प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला यही सामने आया है कि महिला ने पहले तीनों बच्चों की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली.

हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर पहुंचने से बच रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.

वार्ड के पूर्व एमसी रामपाल सिंह ने बताया कि महिला किराए के मकान में रहती थी. इलाके के लोग इस घटना से पूरी तरह सदमे में हैं. किसी को अंदाजा नहीं था कि इस घर के भीतर इतना बड़ा हादसा होने वाला है.

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर क्यों? क्या महिला किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थी? क्या पारिवारिक या आर्थिक परेशानी इसकी वजह थी? या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है?

इन सवालों के जवाब अभी किसी के पास नहीं हैं. पुलिस का कहना है कि जांच हर एंगल से की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही इस दिल दहला देने वाली घटना की असली वजह सामने आ सकेगी. पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर यह मामला सामने आया है. घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच जारी है.

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

सीवान में पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष, युवक को उतारा मौत के घाट

सीवान। जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरारी गांव में पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गुरुवार रात...
बिहार 
सीवान में पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष, युवक को उतारा मौत के घाट

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे पुलिस मुठभेड़ के दौरान पचास हजार के इनामी बदमाश सहित तीन आरोपित घायल...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में  50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

सीवान: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, चालक फरार

सीवान। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान-गोपालगंज हाईवे पर कुशवाहा मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार...
बिहार 
सीवान: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, चालक फरार

बंगाल में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, मसौदा विधेयक को कैबिनेट की हरी झंडी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
बंगाल में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, मसौदा विधेयक को कैबिनेट की हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे पुलिस मुठभेड़ के दौरान पचास हजार के इनामी बदमाश सहित तीन आरोपित घायल...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ में  50 हजार का इनामी बदमाश समेत तीन घायल; 11 लाख नकदी बरामद

एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  एटा में खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, कई घायल

हनीमून पर वियतनाम ले जाकर हत्या की कोशिश का आरोप

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 हनीमून पर वियतनाम ले जाकर हत्या की कोशिश का आरोप