मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से बेटियों का भविष्य हो रहा सुनिश्चित, शिक्षा का मजबूत आधार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लखनऊ। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से योगी सरकार बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है।

महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित यह योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन रही है। इस योजना के तहत अब तक प्रदेश की 27 लाख से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी हैं, जो इसकी व्यापक पहुंच और प्रभाव को दर्शाता है।

बेटियों के लिए आर्थिक सुरक्षा और शिक्षा का मजबूत आधार
महिला कल्याण निदेशालय की डायरेक्टर डॉ. वंदना वर्मा ने बताया कि 2019 में शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक प्रदेश की 27,37,676 से अधिक बालिकाओं को लाभ मिल चुका है।

 यूपी में आंधी-बारिश का कहर: 7 लोगों की मौत, सैकड़ों खंभे- पेड़ गिरे, कई जिलों में ब्लैकआउट जैसे हालात ये खबर भी पढ़े :  यूपी में आंधी-बारिश का कहर: 7 लोगों की मौत, सैकड़ों खंभे- पेड़ गिरे, कई जिलों में ब्लैकआउट जैसे हालात

योजना के अंतर्गत अब तक 674.13 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। यह सहायता राशि कुल 6 चरणों में दी जाती है, जो बालिका के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन में प्रवेश तक उसे आर्थिक संबल प्रदान करती है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को मिल रहा बल
यह योजना न सिर्फ आर्थिक सहायता देती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में भी अहम भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लक्ष्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

 खागा ओवरब्रिज के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका ये खबर भी पढ़े :  खागा ओवरब्रिज के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

लिंगानुपात में सुधार, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक और बालिकाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में यह योजना प्रभावी साबित हो रही है। यह योजना शत-प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित है।

धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में
योजना का संचालन ऑनलाइन पोर्टल (mksy.up.gov.in) के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहती है।

इसरो में केआईपीएम के 11 छात्रों का चयन  ये खबर भी पढ़े : इसरो में केआईपीएम के 11 छात्रों का चयन

साथ ही पीएफएमएस के जरिए धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना खत्म हो जाती है। शासन स्तर से साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे।

योजना का लाभ पाने के लिए मुख्य शर्तें
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी पात्रता शर्तें तय की हैं, जिनका पालन करना जरूरी है।

योजना के तहत लाभ पाने के लिए सबसे पहले लाभार्थी परिवार का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। साथ ही परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है।

इससे अधिक आय वाले परिवार इस योजना के पात्र नहीं माने जाएंगे। एक परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है।

इसके साथ ही परिवार में कुल बच्चों की संख्या भी अधिकतम दो ही होनी चाहिए। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में सरकार ने राहत भी दी है। अगर किसी महिला को दूसरे प्रसव में जुड़वा बच्चियां होती हैं, तो तीसरी संतान के रूप में जन्मी बालिका को भी योजना का लाभ मिलेगा।

वहीं अगर पहले प्रसव से एक बालिका और दूसरे प्रसव में दो जुड़वा बालिकाएं होती हैं, तो ऐसी स्थिति में तीनों बच्चियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई परिवार अनाथ बालिका को गोद लेता है, तो जैविक और विधिक रूप से गोद ली गई संतानों को मिलाकर अधिकतम दो बालिकाओं को ही योजना का लाभ मिल सकेगा।

छह चरणों में मिल रही सहायता
योजना के अंतर्गत बालिकाओं को छह अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों को मजबूती मिलती है।

पहले चरण में बालिका के जन्म पर 5000 रुपये की धनराशि दी जाती है। जबकि दूसरे चरण में एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के बाद 2000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। तीसरे चरण में कक्षा प्रथम में प्रवेश लेने पर 3000 रुपये दिए जाते हैं।

इसी तरह चौथे चरण में कक्षा छह में प्रवेश पर 3000 रुपये और पांचवें चरण में कक्षा नौ में प्रवेश लेने पर 5000 रुपये की सहायता दी जाती है।

अंतिम और छठे चरण में कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक या दो वर्ष या उससे अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर 7000 रुपये की धनराशि दी जाती है। इस प्रकार कुल 25 हजार रुपये की सहायता से सरकार बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एकीकृत वाहन यार्ड, कल्ली पश्चिम न्यू पुलिस लाइन में चोरी की वारदात को अंजाम देने...
उत्तर प्रदेश 
कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में पुलिस ने मृतका के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी तस्कर ढेर, त्रिपुरा के लतियापुरा सीमा पर तनाव

कैलाशहर (त्रिपुरा)। भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक बांग्लादेशी तस्कर मारा गया। उन्नकोटी जिले के कैलाशहर सब डिवीजन के ईरानी पुलिस स्टेशन...
राष्ट्रीय  राज्य 
बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी तस्कर ढेर, त्रिपुरा के लतियापुरा सीमा पर तनाव

मप्रः स्कूलों में आज मनेगा अपार आईडी दिवस, 30 जून तक चलेगा अभियान

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में आज शनिवार को अपार आईडी दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान पालकगणों...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः स्कूलों में आज मनेगा अपार आईडी दिवस, 30 जून तक चलेगा अभियान

लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस ने ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

उत्तर प्रदेश

कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एकीकृत वाहन यार्ड, कल्ली पश्चिम न्यू पुलिस लाइन में चोरी की वारदात को अंजाम देने...
उत्तर प्रदेश 
कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में पुलिस ने मृतका के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस ने ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल और साइबर थाना लखनऊ की संयुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार