पीएम गतिशक्ति योजना से जिले को मिलेगी नई रफ्तार

“जिला समन्वय समिति” की बैठक सम्पन्न

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत जनपद में विकास परियोजनाओं के बेहतर नियोजन,प्रभावी क्रियान्वयन एवं समन्वय सुनिश्चित करने के लिए जिला समन्वय समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित हुई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पीएम गतिशक्ति योजना के तहत आधुनिक तकनीक एवं जीआईएस आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जायेगा,जिससे आधारभूत संरचना के विकास को गति मिल सके। इस योजना के अंतर्गत क्षेत्र विकास उपागम (एरिया डेवलपमेंट अप्रोच) को अपनाया गया है,जिसके तहत किसी निर्धारित क्षेत्र में समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।इससे लॉजिस्टिक्स दक्षता में वृद्धि होगी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि समिति के गठन से जनपद में विकास कार्यों में तेजी आएगी तथा योजनाओं का लाभ आमजन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।

चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े : चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए विकास परियोजनाओं का सटीक नियोजन,प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाए,जिससे भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक लागत की परियोजनाओं को पीएम गतिशक्ति पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

बैठक में उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया कि इस परियोजना के माध्यम से पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी,जिससे यह स्पष्ट रूप से आकलन किया जा सकेगा कि कोई भी प्रस्तावित परियोजना आबादी से कितनी दूरी पर स्थित है। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का एकीकृत डेटा उपलब्ध रहेगा,जिससे योजनाओं का बेहतर विश्लेषण एवं समन्वित निर्णय लेना संभव हो सकेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध...
मनोरंजन 
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी