9 से 20 फरवरी तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र, 11 को विधानसभा में पेश होगा बजट
लखनऊ I प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आगामी 9 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार को सत्र के प्रस्तावित कार्यक्रम को अनंतिम मंजूरी दे दी है। अब इस कार्यक्रम पर कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
सत्र की शुरुआत 9 फरवरी को होगी, जब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण पढ़ेंगी। इस दौरान सरकार की ओर से कुछ अध्यादेश और विधेयक भी सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़े : बांदा में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 33 लाख रुपये का गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार10 फरवरी को सदन में निधन निर्देश पढ़े जाएंगे। इस दौरान बरेली के फरीदपुर से भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल और सोनभद्र के दुद्धी से सपा विधायक विजय सिंह गोंड के हालिया निधन पर सदन द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी।
11 फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी, जो शुक्रवार तक चलेगी। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। 16 फरवरी से 20 फरवरी तक बजट पर विस्तार से चर्चा होगी। सत्र के अंतिम दिन सदन स्थगित होने से पहले उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक को पारित कराया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
