चोरी कर मौज-मस्ती में उड़ाया पैसा, अब सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । राजधानी के चिनहट क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी और नकबजनी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और ₹1,50,000 नकद बरामद किया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 को ओमजी श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ससुर के बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कीमती जेवरात और नगदी चोरी कर ली।मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और सर्विलांस के जरिए आरोपियों की पहचान की।19 अप्रैल को पुलिस ने हिमांशु थारू (20 वर्ष) और सुशांत गुप्ता (19 वर्ष) को शिवशांति इन्क्लेव के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी चोरी के बचे हुए माल के साथ शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे।

सीएम योगी के दौरे के चलते 17 जुलाई को जिला कारागार बिजनौर में बंदियों की मुलाकात स्थगित ये खबर भी पढ़े : सीएम योगी के दौरे के चलते 17 जुलाई को जिला कारागार बिजनौर में बंदियों की मुलाकात स्थगित

ऐसे करते थे वारदात

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले बंद मकानों की रेकी करते थे, फिर मौका पाकर ताला तोड़कर चोरी करते थे। चोरी के बाद नगदी को मौज-मस्ती में खर्च कर देते थे और कुछ जेवर राहगीरों को बेच देते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवर—अंगूठी, चेन, कंगन, बाली, पायल, कमरबंद समेत कुल कई आभूषण और ₹1.5 लाख नकद बरामद किए हैं।मुख्य आरोपी हिमांशु थारू के खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश

कौशाम्बी। जिले के कड़ा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लुकिया में तैनात एक महिला शिक्षिका का चाकू और चापड़ लेकर विद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश

भारतीय अंतरिक्ष में निजी क्षेत्र की ऊंची उड़ान - महेन्द्र तिवारी

स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1: भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र की नई उड़ान भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में 18 जुलाई का...
विचार मित्र 
भारतीय अंतरिक्ष में निजी क्षेत्र की ऊंची उड़ान - महेन्द्र तिवारी

आज का मॉनसून, कल का इतिहास नहीं — भविष्य का फैसला है :प्रो. आरके जैन

धरती का दर्द अब आँकड़ों में नहीं, आपदाओं में दर्ज हो रहा है प्रकृति चेतावनी देने के लिए शब्दों का...
विचार मित्र 
आज का मॉनसून, कल का इतिहास नहीं — भविष्य का फैसला है :प्रो. आरके जैन

संपादकीय: विदेशी मीडिया में वांगचुक! अनशन जारी, सरकार चुप

सोनम वांगचुक और सीजेपी दोनों ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों...
विचार मित्र 
संपादकीय: विदेशी मीडिया में वांगचुक! अनशन जारी, सरकार चुप

उत्तर प्रदेश

प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश

कौशाम्बी। जिले के कड़ा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लुकिया में तैनात एक महिला शिक्षिका का चाकू और चापड़ लेकर विद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश

मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना