भारत तिब्बत सहयोग मंच का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। भारत तिब्बत सहयोग मंच, जिला बिजनौर के तत्वावधान में मंच का 28वां स्थापना दिवस रावली रोड स्थित इन्द्रलोक कॉलोनी के शिव मंदिर प्रांगण में श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी कुंवर दीप देशवाल, जिला अध्यक्ष विवेक अहलावत, महामंत्री श्वेत रस्तोगी तथा महामंत्री मोहित अहलावत ने जिला कार्यकारिणी के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के उद्घोष गूंजते रहे।

पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री के नए नियम लागू, डीएम ने दिए सख्त पालन के निर्देश ये खबर भी पढ़े : पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री के नए नियम लागू, डीएम ने दिए सख्त पालन के निर्देश

IMG-20260509-WA0017

भाजपा निघासन के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार पर में विशाल भंडारे का आयोजन। ये खबर भी पढ़े : भाजपा निघासन के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार पर में विशाल भंडारे का आयोजन।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कुंवर दीप देशवाल ने मंच की स्थापना और उसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच की स्थापना 5 मई 1999 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मंच के संरक्षक इन्द्रेश कुमार जी ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा जी की उपस्थिति में धर्मशाला में की थी। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य तिब्बत की आजादी, भारत की सीमा सुरक्षा, तिब्बतियों की रक्षा, चीन की विस्तारवादी नीति का विरोध, चीनी वस्तुओं का बहिष्कार तथा कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए जनजागरण करना है।

काशी से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, सेवादारों ने संभाली सेवा की कमान ये खबर भी पढ़े : काशी से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, सेवादारों ने संभाली सेवा की कमान

उन्होंने कहा कि तिब्बत की स्वतंत्रता भारत की सुरक्षा की गारंटी है और इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन के साथ जुड़कर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “कण-कण में शिव हैं और हर रण में हमारे साथ शंकर हैं।”

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्वेत रस्तोगी ने प्रभावशाली ढंग से किया। उन्होंने संगठन की विचारधारा को मजबूती देते हुए जोशीले नारों से उपस्थित जनसमूह में ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष विवेक अहलावत ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभी लोगों एवं कॉलोनीवासियों को प्रसाद स्वरूप पेड़ा, मठरी और केले वितरित किए गए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

इंदौर में शराब विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की चाकू मारकर हत्या

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदाैर शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को शराब दुकान पर हुआ विवाद एक...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में शराब विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की चाकू मारकर हत्या

कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: सीएम योगी

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पापाें के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: सीएम योगी

8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन: प्रस्तुतियों से छा गये बाल कलाकार

बस्ती - महर्षि गुरु वशिष्ठ तपोभूमि टाउन क्लब में नृत्य धाम कथक अकादमी द्वारा आयोजित 8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला...
उत्तर प्रदेश 
8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन: प्रस्तुतियों से छा गये बाल कलाकार

5 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले टॉप-5 म्यूचुअल फंड

नई दिल्ली: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद पिछले पांच वर्षों में कई इक्विटी म्यूचुअल फंडों ने निवेशकों को शानदार...
कारोबार 
5 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले टॉप-5 म्यूचुअल फंड

अनूपपुर: मां-बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- हम किसी पर बोझ नहीं बनना चाहते

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के खमरोध गांव में आर्थिक तंगी से परेशान होकर मां-बेटी...
मध्य प्रदेश 
अनूपपुर: मां-बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- हम किसी पर बोझ नहीं बनना चाहते

उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: सीएम योगी

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पापाें के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: सीएम योगी

8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन: प्रस्तुतियों से छा गये बाल कलाकार

बस्ती - महर्षि गुरु वशिष्ठ तपोभूमि टाउन क्लब में नृत्य धाम कथक अकादमी द्वारा आयोजित 8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला...
उत्तर प्रदेश 
8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन: प्रस्तुतियों से छा गये बाल कलाकार

सीबीएसई के निर्देश पर तीन विसीय इन-हाउस टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम सम्पन्न

बस्ती - महर्षि विद्या बस्ती में 25 घंटे और तीन दिन का इन-हाउस टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम सीबीएसई के द्वारा निर्देशित...
उत्तर प्रदेश 
सीबीएसई के निर्देश पर तीन विसीय इन-हाउस टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम सम्पन्न

भाजपा का बेईमानी चरित्र सामने आया- आरके चौधरी

लखनऊ। सोमवार को राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी विधानसभा मोहनलालगंज के कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार,...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा का बेईमानी चरित्र सामने आया- आरके चौधरी