भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में सभी बूथों पर आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम
सघन पौधरोपण के साथ कार्यकर्ताओं ने सुनी 'मन की बात'
बस्ती - भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के कुशल नेतृत्व में बस्ती जिले के सभी बूथों पर विशेष कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती देने और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
सभी बूथों पर कार्यक्रमों का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय ढंग से किया गया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी के मार्गदर्शक और प्रेरणापुंज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और माल्यार्पण के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।धरती को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश देने के लिए आज जिले के सभी बूथों पर सघन पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे रोपे और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली।
इस विशेष अवसर पर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि इन बैठकों में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठकों में मुख्य रूप से निम्नलिखित जनपदों व पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति रही बूथ अध्यक्ष,क्षेत्र में निवास करने वाले सभी पार्टी पदाधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि,पन्ना प्रमुख।
बैठक के उपरांत सभी बूथों पर एक अनूठा दृश्य देखने को मिला, जहाँ पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पन्ना प्रमुख और स्थानीय आमजन एक साथ बैठे। सभी ने सामूहिक रूप से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना और उनके द्वारा राष्ट्रहित व समाज कल्याण के लिए दिए गए मार्गदर्शन को अपने जीवन और कार्यक्षेत्र में उतारने का संकल्प लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
