कई दिनों से वाहन पोर्टल में तकनीकी खराबी,परिवहन आयुक्त ने दी सफाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। पिछले कई दिनों से ‘वाहन’ (Vahan) पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने गुरुवार को स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि यह समस्या केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में पोर्टल के संचालन पर असर पड़ा है।

परिवहन आयुक्त ने बताया कि एनआईसी मुख्यालय नई दिल्ली और एनआईसी लखनऊ की ओर से जानकारी दी गई है कि ‘वाहन’ पोर्टल के अनुप्रयोगों को पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर से नए क्लाउड सिस्टम पर माइग्रेट करने के दौरान तकनीकी बाधाएं उत्पन्न हुई हैं। इसके चलते सर्वर में अप्रत्याशित खराबी आ गई, जिससे वाहन संबंधी कई ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद ये खबर भी पढ़े : विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

उन्होंने कहा कि विभाग इस समस्या से पूरी तरह अवगत है और तकनीकी टीम लगातार पोर्टल को स्थिर एवं सुचारू बनाने में जुटी हुई है। एनआईसी की विशेष टीम और विशेषज्ञों को भी इस कार्य में लगाया गया है, ताकि जल्द से जल्द सेवाओं को सामान्य किया जा सके। गौरतलब है कि पोर्टल में आ रही दिक्कतों के कारण वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, टैक्स जमा करने और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन विभाग के दफ्तरों में भी काम प्रभावित हुआ है।

परिवहन आयुक्त ने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि विभाग स्थिति को जल्द सामान्य करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने पोर्टल की वजह से आमजन को हो रही असुविधा पर खेद भी व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का कहर, वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा अस्थायी रूप से बंद

डोडा के ठाठरी में अचानक आई बाढ़, घरों-दुकानों और वाहनों को नुकसान जम्मू-कश्मीर l में लगातार हो रही बारिश का...
धर्म-आध्यात्म  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का कहर, वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा अस्थायी रूप से बंद

जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी के  निर्देशों के क्रम में कृषि अधिकारी द्वारा शिकोहाबाद तथा सिरसागंज  क्षेत्र में टीमें गठित कर छापामार कार्यवाही...
जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

   फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य...
कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

980वीं श्रीराम कथा का भव्य समापन, हरिद्वार। परम पवित्र सप्तपुरी देवभूमि हरिद्वार की पुण्यधरा रामनाम के दिव्य रस, संतों की...
उत्तराखंड 
मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट