स्व.श्याम लाल पुजारी की जयंती मनायी गई
लखनऊ। वरिष्ठ समाजसेवी स्व.श्याम लाल पुजारी की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति के तत्वावधान में विचार गोष्ठी एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वाल्मीकि पुरी, निकट मोहन मेकिंग,इरादत नगर,डालीगंज, लखनऊ में संपन्न हुआ।समिति के अध्यक्ष पुजारी राजेश वाल्मीकि और कार्यक्रम में शामिल अतिथियों के साथ मदन मधुर, श्याम लाल, अन्नद लाला, बृजेश चौधरी, गोपाल वाल्मीकि ने स्व. श्याम लाल पुजारी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया। समिति के अध्यक्ष पुजारी राजेश वाल्मीकि ने कहा हम सबके प्रेरणा स्रोत बाबू स्वर्गीय श्याम लाल पुजारी ने सामाजिक एकता का संदेश दिया। राष्ट्रीय श्रम जीवी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महासचिव जैसे अनेक पदों पर रहते हुए उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वाह भली भांति रूप से किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
