देवरिया में सर्विलांस सेल ने 50 लाख के 251 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के पुलिस की सर्विलांस सेल ने लगभग 50 लाख रुपये के 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को बुधवार को सौंप दिए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से की गई।

पुलिस अधीक्षकअभिजीत आर. शंकर ने बताया कि सर्विलांस सेल टीम ने गुम मोबाइल से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर लगातार काम करते हुए तकनीकी माध्यमों से ट्रैकिंग की।

इसके परिणामस्वरूप कुल 251 आवेदकों के मोबाइल फोन बरामद किए गए। बुधवार को इन सभी मोबाइल फोन को नियमानुसार उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्विलांस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 5,000 रुपये का पुरस्कार भी दिया गया। इस दौरान एसपी ने उपस्थित लोगों से संवाद कर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक भी किया।

उन्होंने बताया कि आजकल साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और ठग सोशल मीडिया, फर्जी कॉल, ईमेल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं।

भारतीय रेलवे ने क्षमता और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशाखापत्तनम कोचिंग यार्ड के रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट को ₹299 करोड़ की मंज़ूरी दी  ये खबर भी पढ़े : भारतीय रेलवे ने क्षमता और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशाखापत्तनम कोचिंग यार्ड के रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट को ₹299 करोड़ की मंज़ूरी दी

नागरिकों को सलाह दी गई कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें और किसी संदिग्ध लिंक या ऐप से दूर रहें।

उन्होंने बताया कि साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया गया है, जिस पर तुरंत सूचना दी जा सकती है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 पर देने की अपील की गई।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही, नवसारी में करंट से तीन मजदूरों की मौत

वसो में पांच इंच बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त सूरत, वडोदरा और भरूच समेत कई शहरों में भरा पानी अहमदाबाद/सूरत। ...
गुजरात 
गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही, नवसारी में करंट से तीन मजदूरों की मौत

संसद में पक्ष-विपक्ष की तीखी नोकझोंक, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर...
राष्ट्रीय 
संसद में पक्ष-विपक्ष की तीखी नोकझोंक, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू 

दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित...
मध्य प्रदेश 
भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू 

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल