यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन लखनऊ के जिलाध्यक्ष बने सुमित कुमार

— प्रांकुर कुमार एवं काव्या एडवोकेट हाई कोर्ट विधिक सलाहकार नामित

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन को संगठनात्मक एवं विधिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए फेडरेशन ने प्रांकुर कुमार यादव एवं काव्या तिवारी, एडवोकेट हाई कोर्ट को फेडरेशन का विधिक सलाहकार नामित किया है। ये जानकारी फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने दी।
उन्होंने बताया दोनों विधि विशेषज्ञों को फेडरेशन की ओर से समस्त न्यायालय संबंधी मामलों, विधिक परामर्श एवं आवश्यक कानूनी कार्यवाहियों के लिए अधिकृत किया गया है।फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के विस्तार के साथ-साथ विभिन्न प्रशासनिक एवं विधिक विषयों पर प्रभावी और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रांकुर कुमार एवं काव्या के विधिक अनुभव एवं विशेषज्ञता से फेडरेशन को अपने सदस्यों के हितों से जुड़े विषयों में मजबूत कानूनी सहयोग प्राप्त होगा।
लोकबंधु चिकित्सालय के सुमित को सर्वसम्मति से यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन, लखनऊ के नए जिलाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इसके साथ ही सुमित को यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
इस अवसर पर जनपद सचिव धीरेंद्र, प्रांतीय संरक्षक उपेंद्र, संविदा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन एवं फेडरेशन के उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कृष्ण, महासचिव देवेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सरन, उपाध्यक्ष अवधेश, सचिव अजीत, यूथ विंग की प्रदेश अध्यक्ष अनुराधा सहित अनेक पदाधिकारी एवं फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए विधिक विशेषज्ञता और युवा नेतृत्व दोनों अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि प्रांकुर कुमार एवं काव्या के विधिक मार्गदर्शन तथा सुमित एवं धीरेंद्र के संगठनात्मक नेतृत्व से यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन लखनऊ एवं प्रदेश में नई गति प्राप्त करेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

गढ़वा में जुआ अड्डे पर छापा, 10.50 लाख नकद बरामद

गढवा।गढ़वा जिले की नगर उंटारी पुलिस ने जुआ के अड्डे पर औचक छापामारी की। मौके से आठ जुआरियों को...
झारखंड 
गढ़वा में जुआ अड्डे पर छापा, 10.50 लाख नकद बरामद

दुर्गापुर: साइबर ठगी नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

पश्चिम बर्दवान। दुर्गापुर पुलिस ने साइबर ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्टेशन बाजार से सटे साधुडांगा...
पश्चिम बंगाल 
दुर्गापुर: साइबर ठगी नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

राजेश शर्मा आगरा। आगरा फिरोजाबाद के मध्य स्थित एफ0एच0मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन जनाव जावेद अनवर वारसी के निर्देशन में आज...
उत्तर प्रदेश 
एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

चीन 2030 तक संचार नेटवर्क का खड़ा करेगा जोरदार ढाचा

बीजिंग, 8 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोमवार को ‘सूचना एवं संचार उद्योग विकास के...
अंतर्राष्ट्रीय  टेक-मित्र 
चीन 2030 तक संचार नेटवर्क का खड़ा करेगा जोरदार ढाचा

मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ। युवा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, नशे की रोकथाम और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश

एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

राजेश शर्मा आगरा। आगरा फिरोजाबाद के मध्य स्थित एफ0एच0मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन जनाव जावेद अनवर वारसी के निर्देशन में आज...
उत्तर प्रदेश 
एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ। युवा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, नशे की रोकथाम और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

   लखनऊ। राजधानी में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के दस नये रोगी पाये गये। जिसमें तीन रोगी एडमिट और सात रोगी होम आइसोलेशन...
उत्तर प्रदेश 
राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

लविवि में हॉस्टल फीस चार गुना बढ़ने पर हंगामा

लखनऊ। लविवि में रणवीर सिंह बिष्ट हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को दोपहर बाद छात्रों ने मैत्री...
उत्तर प्रदेश 
लविवि में हॉस्टल फीस चार गुना बढ़ने पर हंगामा