बोर्ड परीक्षा में फेल हुआ छात्र टूटा, रेलवे ट्रैक पर लगाई छलांग, हालत गंभीर
रामनाथ सिंह
धामपुर (बिजनौर)। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आने के बाद एक छात्र ने असफलता से आहत होकर रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार शेरकोट के मोहल्ला शेखान निवासी देवांश शर्मा पुत्र अनिल कुमार शर्मा डीएवी इंटर कॉलेज, शेरकोट में इंटरमीडिएट का छात्र है। उसके पिता होमगार्ड पद से सेवानिवृत्त हैं। देवांश परिवार का इकलौता पुत्र बताया गया है।
गुरुवार को यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें देवांश को फेल होने की जानकारी मिली। रिजल्ट देखने के बाद वह मानसिक तनाव में आ गया और घर से निकल गया। इसके बाद वह धामपुर पहुंचा और नहटौर ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक के बीच छलांग लगा दी।
ये खबर भी पढ़े : आगरा में सड़क हादसे के बाद बवाल: युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण, पुलिस पर पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायलघटना को देख आसपास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को पटरियों के किनारे सुरक्षित स्थान पर लिटाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में इस घटना की चर्चा बनी रही।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
