लखनऊ में बाल संरक्षण एवं वन स्टॉप सेंटर सेवाओं पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन स्थित संगोष्ठी सदन में सोमवार को बाल संरक्षण एवं वन स्टॉप सेंटर सेवाओं पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बाल एवं महिला पीड़ितों की सहायता प्रणाली के प्रति अधिक प्रशिक्षित और संवेदनशील बनाना था।

कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्रीमती अपर्णा कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री बबलू कुमार तथा पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री अमित कुमावत के मार्गदर्शन में किया गया। इसका संचालन सहायक पुलिस आयुक्त (महिला अपराध/ट्रेनिंग सेल) सुश्री सौम्या पाण्डेय के पर्यवेक्षण में हुआ।

एलडीए वीसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़ितों को मुआवजा देने की उठाई मांग ये खबर भी पढ़े : एलडीए वीसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़ितों को मुआवजा देने की उठाई मांग

इस प्रशिक्षण में कमिश्नरेट लखनऊ के विभिन्न थानों से 39 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। विशेषज्ञ प्रशिक्षक श्री सूर्यकांत चौरसिया द्वारा किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act), बाल कल्याण पुलिस अधिकारी (CWPO) की भूमिका, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की कार्यप्रणाली और सोशल बैकग्राउंड रिपोर्ट की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई।

डीएम की अध्यक्षता में दिनभर चली मैराथन समीक्षा बैठक, कई विषयों पर हुई चर्चा ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में दिनभर चली मैराथन समीक्षा बैठक, कई विषयों पर हुई चर्चा

इसके साथ ही प्रतिभागियों को बताया गया कि वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को चिकित्सा, कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श और अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

कटान रोकने को लगे जियो बैग,फिर भी घाटों पर खनन जारी,विभाग जानकार बना अनजान ये खबर भी पढ़े : कटान रोकने को लगे जियो बैग,फिर भी घाटों पर खनन जारी,विभाग जानकार बना अनजान

अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि संवेदनशील मामलों में पुलिसकर्मियों को सहानुभूतिपूर्ण और जिम्मेदार व्यवहार अपनाना चाहिए, ताकि पीड़ितों को बेहतर सहायता मिल सके।

कार्यशाला के दौरान केस स्टडी और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से भी प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस कमिश्नरेट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, जिससे पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी और जनोन्मुख बनाया जा सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2014 का आचार संहिता उल्लंघन मामला रद्द

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने सरायकेला-खरसावां...
झारखंड 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2014 का आचार संहिता उल्लंघन मामला रद्द

जयपुर: महान शहादत की याद में मुहर्रम पर निकलेंगे 300 से अधिक ताजियों के जुलूस

जयपुर । इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की कर्बला में दी गई महान...
राजस्थान 
जयपुर:  महान शहादत की याद में मुहर्रम पर निकलेंगे 300 से अधिक ताजियों के जुलूस

अब बड़े पर्दे पर 'लोकप्रिय क्राइम फ्रेंचाइजी मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर रिलीज

नई दिल्ली । लोकप्रिय क्राइम फ्रेंचाइजी 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। निर्माता फरहान अख्तर...
मनोरंजन 
अब बड़े पर्दे पर 'लोकप्रिय क्राइम फ्रेंचाइजी मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर रिलीज

डीएम एवं एसएसपी ने मोहर्रम को लेकर विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

भागलपुर । मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा...
बिहार 
 डीएम एवं एसएसपी ने मोहर्रम को लेकर विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

राजधानी में लिव-इन पर रह रहीं दो छात्राएं , पुलिस ने किया अभिभावकाें को सुपुर्द

देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े एक एक धर्म विशेष के मामले में पुलिस ने...
उत्तराखंड 
 राजधानी में लिव-इन पर रह रहीं दो छात्राएं , पुलिस ने किया अभिभावकाें को सुपुर्द

उत्तर प्रदेश

26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया दाैरे पर, देंगे विकास कार्यों की साैगात

देवरिया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जून को देवरिया जनपद के बरहज क्षेत्र के दौरे पर आएंगे।...
उत्तर प्रदेश 
 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया दाैरे पर, देंगे विकास कार्यों की साैगात

जनपद संभल के राइस मिल में विषैली गैस रिसाव की चपेट में आए दो कर्मियों की मौत

संभल । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में स्थित एक राइस मिल में बुधवार की देर...
उत्तर प्रदेश 
जनपद संभल के राइस मिल में विषैली गैस रिसाव की चपेट में आए दो कर्मियों की मौत

हमीरपुर: राजेश धर्माणी 27 को बड़ू में करेंगे मैगा जॉब फेयर का शुभारंभ

हमीरपुर। बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू, हमीरपुर में शनिवार 27 जून को मैगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा, जिसमें कॉरपोरेट सेक्टर की...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर: राजेश धर्माणी 27 को बड़ू में करेंगे मैगा जॉब फेयर का शुभारंभ

भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर किनारे खड़े अज्ञात वाहन में पीछे...
उत्तर प्रदेश 
भीषण सड़क हादसा: खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, दो की मौत, तीन घायल