एसपी के निर्देश पर जनपद में चलाया गया विशेष बैंक चेकिंग अभियान
वित्तीय संस्थानों के आसपास की गई संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग
- एटीएम/बैंक शाखाओं की चेकिंग कर सुरक्षा उपकरणों आदि को किया गया चेक
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा बैंकों और उसके आसपास के क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं- लूट, छिनैती, चोरी तथा टप्पेबाजी को नियंत्रित करने के लिए आज जनपद में सोमवार का विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के क्रम में समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा एटीएम/बैंक शाखाओं/वित्तीय संस्थाओं को चेक किया गया ।
चेकिंग के दौरान एटीएम/बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों यथा सीसीटीवी कैमरों, आपातकालीन अलार्म तथा अग्निशामक यंत्रों आदि को चेक किया गया एवं 24 घण्टे सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस द्वारा बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हे बैंक का कार्य सुचारू रुप से चलाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने का आश्वासन दिया गया ।
पुलिस द्वारा बैंक सुरक्षा गार्डों को निर्देशित किया गया कि बैंक में आने वाले ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े हो ताकि सड़क पर आने जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो । इस दौरान एटीएम/बैंकों के आसपास अनावश्यक/ संदिग्ध रुप से टहल रहे व्यक्तियों तथा संदिग्ध रुप से खडे वाहनों की भी चेकिंग कर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
