शादी के छह माह बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहम्मद सादिकपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। छह माह पहले ही वाे शादी करके अपने ससुराल आई थी।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अधीक्षक (देहात) कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि परिजनाें ने बताया कि अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के खरसौली मिलक गांव निवासी ममता (28) की शादी छह माह पहले बिलारी के मोहम्मद सादिकपुर गांव निवासी हरि सिंह के बेटे राजू सिंह के साथ हुई थी। राजू सिंह हरियाणा राज्य के भिवानी शहर में हलवाई का काम करता है। शुक्रवार सुबह छह बजे ममता के ससुर हरि सिंह और सास लक्ष्मी खेत पर काम करने चले गए। 10 बजे जब दाेनाें घर लाैटे ताे देखा कि बहू ममता का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव काे फंदे से नीचे उतार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि मामले में शुरुआती जांच में यह पता चल रहा है कि नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी है। मायके पक्ष से अभी तक काेई शिकायत नहीं मिली है। अगर काेई तहरीर मिलती है ताे आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपाेर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ एआईपीईएफ का बड़ा ऐलान, देशव्यापी आंदोलन और “लाइटनिंग स्ट्राइक” की चेतावनी

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए डोप टेस्ट हो अनिवार्य : शांता कुमार

शिमला । पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने सुझाव दिया है कि भविष्य में हर प्रकार के...
हिमाचल 
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए डोप टेस्ट हो अनिवार्य : शांता कुमार

नेपाल-भारत आर्थिक सहयोग पर संवाद में निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

काठमांडू । नेपाल और भारत के व्यापारिक समुदायों के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारत के...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल-भारत आर्थिक सहयोग पर संवाद में निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसने पर सख्ती की मांग,  प्रशासन से मांगी कार्रवाई

शिमला । हिमाचल प्रदेश में समोसे, पकौड़े, जलेबी और अन्य खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर या अखबार के कागज...
हिमाचल 
अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसने पर सख्ती की मांग,  प्रशासन से मांगी कार्रवाई

आयोजित,सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता: प्रभारी मंत्री

सुपौल । बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के मंत्री सह सुपौल जिले के प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा...
बिहार 
आयोजित,सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता: प्रभारी मंत्री

औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

औरैया । उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की...
उत्तर प्रदेश 

आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप

ललितपुर। जनपद के मर्हरा गांव की सहरिया बस्ती के करीब 20 आदिवासी परिवारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर...
उत्तर प्रदेश 
आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप

अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास मंगलवार सुबह एक युवक का...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी और गबन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज