सीतापुर रोड राज्य सेतु निगम ने पक्का पुल के नवनिर्माण के लिए किया भूमि पूजन
On
लखनऊ । लखनऊ में सीतापुर रोड से इमामबाड़ा मार्ग को जोड़ने वाले ब्रिटिश कालीन पक्का पुल के नवनिर्माण के लिए उप्र राज्य सेतु निगम ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के साथ ही राज्य सेतु निगम ने गोमती नदी के किनारे एक कार्यालय खोल दिया है। कार्यालय में कर्मचारियों की नियुक्ति हो गयी है। सोमवार से सेतु निर्माण से संबंधित इकाई पक्का पुल के निर्माण कार्य पर जोर देगी।
कार्यक्रम में पहुंचें डॉ. विधायक नीरज बोरा ने कहा कि ब्रिटिश कालीन पक्का पुल के नवनिर्माण के लिए 92 करोड़ की लागत लगेगी। इसके लिए शासन ने बजट को मंजूरी दे दी है। पक्का पुल लगभग सौ वर्ष पुराना हो चुका है। इसके पुन:निर्माण के लिए सेतु निगम ने भूमि पूजन किया है। शीघ्रता से कार्य को पूर्ण कराया जायेगा। पक्का पुल के नवनिर्माण से लाखों की आबादी को लाभ मिलेगा।
Tags: Land Worship
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
26 Jun 2025 10:41:21
कोलकाता।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को महान साहित्यकार बंकिमचंद्र चटर्जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा...
टिप्पणियां