भाई को थप्पड़ मारने वाली भाभी की बहन को मारी गोली, मौत

सरोजनी से कहासुनी के दौरान पति को पड़ा था थप्पड़, धमकी देकर गया था संतोष

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

शाम को घर पहुंचकर चांदनी को मारी गोली

कानपुर। कैंट थाना क्षेत्र के शक्तिपुरवा में रविवार शाम पारिवारिक विवाद को लेकर घर पहुंचे युवकों ने महिला को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे केपीएम अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका चांदनी निषाद (30) की छोटी बहन सरोजनी निषाद की शादी वर्ष 2020 में उन्नाव के गंगाघाट निवासी संतोष से हुई थी। सरोजनी के मुताबिक, शादी के बाद पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर वह करीब दो वर्ष पहले ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी थी। पति-पत्नी के बीच वर्ष 2024 से कोर्ट में मामला भी चल रहा है।

संगठित व जागरूक हिन्दू समाज ही राष्ट्रीय चुनौतियों का कर सकता है सामना : गजेंद्र ये खबर भी पढ़े : संगठित व जागरूक हिन्दू समाज ही राष्ट्रीय चुनौतियों का कर सकता है सामना : गजेंद्र

परिजनों के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे संतोष अपनी ससुराल आया था। यहां किसी बात को लेकर उसका सरोजनी से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान सरोजनी ने संतोष को तमाचा मार दिया। इसके बाद संतोष धमकी देते हुए वहां से चला गया।

आरोप है कि करीब दो घंटे बाद संतोष का भाई विनोद अपने पारिवारिक भाइयों अंशू और अजय तथा दो अन्य युवकों के साथ दो बाइकों से सरोजनी के घर पहुंचा। घर पहुंचते ही युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया और सरोजनी से उसके भाई को तमाचा मारने को लेकर सवाल करने लगे। इस दौरान घर में मौजूद चांदनी ने बीच-बचाव करते हुए युवकों का विरोध किया।

परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान विनोद ने तमंचा निकालकर चांदनी के पेट में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही चांदनी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। फायरिंग के बाद आरोपित बाइक से मौके से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

परिजन आनन-फानन में चांदनी को केपीएम अस्पताल, बिरहाना रोड ले गए। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी ली।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला सरोजनी के पति और ससुराल पक्ष के साथ चल रहे विवाद से जुड़ा सामने आया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में दबिश देते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने चार दशक लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया...
मनोरंजन 
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, निवेशकों को लगी चपत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण आज कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया, तो इसके दबाव...
कारोबार 
पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, निवेशकों को लगी चपत

GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर...
कारोबार 
GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

ईरान के जॉर्डन हमले पर ट्रंप की चेतावनी, देंगे जवाब

वाशिंगटन। जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले के बाद अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के जॉर्डन हमले पर ट्रंप की चेतावनी, देंगे जवाब

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक  अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही का असर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भी दिखाई दे रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद