कानपुर में नशेबाजी का विरोध करना पड़ा भारी, कूड़ा बीनने वाले की पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

स्कूटी सवार युवकों ने पहले की मारपीट, तमंचे की बट से किया हमला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वीडियो बनाने के बाद घायल पर चढ़ाई स्कूटी

कानपुर। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात नशेबाजी का विरोध करना कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति को भारी पड़ गया। स्कूटी सवार दो युवकों ने पहले उसके साथ मारपीट की और तमंचे की बट से हमला किया। इसके बाद आरोपितों ने मारपीट का वीडियो बनाया और घायल के ऊपर स्कूटी चढ़ाकर भाग निकले। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शर्मा नर्सिंग होम वाली गली की है। पुलिस के अनुसार, देर रात दो युवक स्कूटी से वहां पहुंचे थे और नशा कर रहे थे। इसी दौरान वहां कूड़ा बीन रहे व्यक्ति ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस पर दोनों युवकों ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा और तमंचे की बट से भी हमला किया।

जर्जर पुल दे रहा हादसे को दावत, ग्रामीणों ने नए पुल के निर्माण की मांग ये खबर भी पढ़े : जर्जर पुल दे रहा हादसे को दावत, ग्रामीणों ने नए पुल के निर्माण की मांग

आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। इसके बाद घायल व्यक्ति को सड़क पर छोड़ने के बजाय उसके ऊपर स्कूटी चढ़ा दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना की जांच में जुटी पुलिस ने आसपास लगे 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों आरोपित वारदात के बाद स्कूटी से जाते नजर आए। पुलिस ने फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान कर दबिश दी और दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपितों में बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया मोहनपुर निवासी आयुष शर्मा शामिल है, जो वर्तमान में छोटी गुटैया में अपने मामा के घर रह रहा था। दूसरे आरोपित का नाम भी आयुष शर्मा है और वह उन्नाव के मगरवारा क्षेत्र के मसवासी का रहने वाला है। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित नशे के आदी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि नशा करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट के दौरान घटना हो गई। पुलिस वारदात के समय बनाए गए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज को भी साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल कर रही है।

मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सेंगर ने रविवार काे बताया कि केडीए चौकी प्रभारी संकित तौगड़ की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य साक्ष्य जुटा रही है और मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, दो दशक से चल रहा था विस्फोटक का कारोबार

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट ने...
उत्तर प्रदेश 
पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, दो दशक से चल रहा था विस्फोटक का कारोबार

अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने चार दशक लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया...
मनोरंजन 
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, निवेशकों को लगी चपत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण आज कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया, तो इसके दबाव...
कारोबार 
पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, निवेशकों को लगी चपत

GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर...
कारोबार 
GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, दो दशक से चल रहा था विस्फोटक का कारोबार

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट ने...
उत्तर प्रदेश 
पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, दो दशक से चल रहा था विस्फोटक का कारोबार

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक  अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई