कलश यात्रा के साथ होगा श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ
लखनऊ। लखनऊ उत्तर के विधायक एवं श्री राम कथा आयोजन समिति के संरक्षक डा. नीरज बोरा ने बताया कि पूज्यपाद पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ एक जून को सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में होगा। कथा प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कथा के प्रथम दिवस सायं 4 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति सहभागी होंगे। इसके उपरांत सायं 5 बजे से जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के मुख से श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि कथा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
