'जय जगन्नाथ' विवाद पर गोवर्धन मठ के शंकराचार्य ने उठाए सवाल

भगवान जगन्नाथ के कथित विकृत चित्रण पर शंकराचार्य ने जताई आपत्ति

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

भुवनेश्वर। भगवान जगन्नाथ पर प्रस्तावित एनिमेटेड फिल्म और सीरियल 'जय जगन्नाथ' को लेकर विवाद बढ़ गया है। पुरी स्थित गोवर्धन मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने भगवान जगन्नाथ के कथित विकृत चित्रण पर कड़ी आपत्ति जताई है।

गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव के आवासीय कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शंकराचार्य ने भुवनेश्वर की एली एनिमेशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार की जा रही एनिमेटेड प्रस्तुतियों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। इसके बाद मुक्तिमंडप पंडित सभा ने शंकराचार्य के निर्णय से गजपति महाराजा को अवगत कराया।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एम्स की तरह इलाज व एनसीए भवन की मांग की ये खबर भी पढ़े : वरिष्ठ नागरिकों के लिए एम्स की तरह इलाज व एनसीए भवन की मांग की

शंकराचार्य ने कहा कि शास्त्रों में वर्णित भगवान जगन्नाथ के 'दारु ब्रह्म' स्वरूप को विकृत तरीके से प्रस्तुत करना धार्मिक परंपराओं के प्रति गंभीर आपत्ति का विषय है। उन्होंने कहा कि सनातन धार्मिक परंपराओं में देवी-देवताओं के स्वरूप और उनकी लीलाओं को असत्यापित या विकृत रूप में प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने पंचकृत्य-सृष्टि, स्थिति, संहार, तिरोधान और अनुग्रह को दैवी सिद्धांतों का मूल बताते हुए कहा कि इनसे जुड़ी धार्मिक परंपराओं के प्रति असम्मानजनक प्रस्तुति उचित नहीं है। शंकराचार्य ने भगवान जगन्नाथ और अन्य देवी-देवताओं के कथित विकृत स्वरूपों तथा उनकी दिव्य लीलाओं को दर्शाने वाली असत्यापित एनिमेटेड सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है।

वहीं, मुक्तिमंडप पंडित सभा ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णय पर पुनर्विचार की मांग भी की है। इस घटनाक्रम के बाद प्रस्तावित फिल्म और सीरियल को लेकर धार्मिक, सांस्कृतिक और कानूनी स्तर पर बहस तेज हो गई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाजपा ने किया निषाद समाज का अपमान: अजय 

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के संरक्षण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने किया निषाद समाज का अपमान: अजय 

जयंत 30 को लखनऊ में करेंगे प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान 

लखनऊ। एनडीए के सहयोगी रालोद के मुखिया जयंत चौधरी 30 अगस्त को लखनऊ आ रहे हैं। यहां पर इंद्रागांधी प्रतिष्ठान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जयंत 30 को लखनऊ में करेंगे प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान 

प्रीमियम लेकर दावा नकारना वाली बीमा कंपनी पर 8.67 लाख का हर्जाना

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की रिट याचिका खारिज जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा है कि बीमा...
राजस्थान 
प्रीमियम लेकर दावा नकारना वाली बीमा कंपनी पर 8.67 लाख का हर्जाना

पब्लिक ईवी चार्जिंग में तीसरे पायदान पर पहुंचा यूपी 

लखनऊ।  इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में यूपी  आगे बढ़ रहा है।  इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ पब्लिक ईवी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पब्लिक ईवी चार्जिंग में तीसरे पायदान पर पहुंचा यूपी 

सिविल अस्पताल की स्ट्रोक यूनिट में स्वास्थ हुई महिला

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,सिविल चिकित्सालय में हाल ही में शुरुआत की गई स्ट्रोक उपचार सुविधा के माध्यम से तीव्र...
उत्तर प्रदेश 