अखिलेश सरकार में 34 महीनों तक नहीं होता था गन्ना किसानों का भुगतान

योगी सरकार में बढ़ी गन्ना किसानों की आय : सूर्यप्रताप शाही

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

लखनऊ। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की आय 52 हजार से बढ़कर 1 लाख 20 हजार रुपये तक पहुंच गई है, जबकि अखिलेश यादव की सरकार में किसान बदहाल थे। अखिलेश यादव जब सत्ता में थे, सोये हुए थे। 24 घंटे में समर्थन मूल्य देने की बात करने वाले अखिलेश यादव के जमाने में पर्ची से खर्ची (खर्चा) चलता था। तब 34 महीनों में भी किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो पाता था।

अखिलेश सरकार में मिल मालिकों से होती थी सांठगांठ
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के समय में उनकी सरकार मिल मालिकों से सांठगांठ करके बैठी थी, इसलिए गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो पाता था। पूर्व सरकार में गन्ना किसानों का भुगतान वर्षों तक नहीं होता था। वहीं योगी सरकार के पिछले 9 वर्षों में 8 से 10 दिन में भुगतान हो रहा है। आज देश में गन्ना उत्पादन का 55 प्रतिशत योगदान उत्तर प्रदेश से हो रहा है।

गन्ना किसानों को 3 लाख करोड़ से ज्यादा का भुगतान
कृषि मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव के जमाने में गन्ना मूल्य 300 रुपये प्रति क्विंटल, तीन किस्तों में किसानों को मिलता था। यह शोषण किसान अब तक भूल नहीं पाए हैं। योगी सरकार ने गन्ना मूल्य 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल किया। इसका भुगतान भी किसानों को लगातार कराया जा रहा है। इसी क्रम में गन्ना किसानों को 3 लाख 15 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने 16 लाख से ज्यादा किसानों के बिजली बिल को माफ किया है और पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति भी कर रही है। नलकूपों और सोलर पैनल के जरिए सिंचाई की सुविधा दी जा रही है। वर्षों से लंबित सरयू परियोजना को हमारी सरकार ने पूरा कराया। इससे 14 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा बढ़ी है। योगी सरकार द्वारा एमएसपी पर खरीद की जा रही है। किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल रहा है।

योगी सरकार पर किसानों का भरोसा बढ़ा
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों का योगी सरकार और खेती के प्रति भरोसा बढ़ा है। उत्तर प्रदेश आज कृषि क्षेत्र में काफी प्रगति कर रहा है। लगभग 425 लाख मीट्रिक टन गेहूं, 211 लाख मीट्रिक टन चावल, 245 लाख मीट्रिक टन आलू का उत्पादन हो रहा है। तिलहन में 48 लाख मीट्रिक टन का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। सब्जी-फलों के उत्पादन में बढ़त देखी जा रही है।

एथेनॉल के जरिए मिलें हुईं सशक्त
उत्तर प्रदेश में गन्ने से एथेनॉल बनाकर मिलों को सशक्त किया गया है। इसके चलते गन्ना किसानों का भुगतान आसान हो गया है। अखिलेश यादव अपनी नाकामियों को देख नहीं पाते हैं। अखिलेश यादव जब सत्ता में थे तब उन्हें सरकारी कामकाज से कोई मतलब नहीं था। विपक्ष में बैठकर वह बड़े-बड़े वादे करते हैं। वह जानते हैं कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली, इसलिए कोई भी वादा कर देते हैं। अखिलेश यादव जान लें कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती, एक बार उनकी सरकार की परेशानियों को जनता भुगत चुकी है। दोबारा वह सत्ता में नहीं आएंगे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

फीफा विश्व कप: टिलेमांस के दो गोल से बेल्जियम ने सेनेगल को हराया, अंतिम-16 में बनाई जगह

सिएटल। यूरी टिलेमांस के दो गोलों की बदौलत बेल्जियम ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार...
खेल 
फीफा विश्व कप: टिलेमांस के दो गोल से बेल्जियम ने सेनेगल को हराया, अंतिम-16 में बनाई जगह

मध्य प्रदेश: शुरू हुआ 'वीबी जी-राम' मिशन, ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई रफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन तथा टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति प्रदान...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: शुरू हुआ 'वीबी जी-राम' मिशन, ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई रफ्तार

रेड कार्ड के बावजूद अमेरिका का दमदार प्रदर्शन, बोस्निया को हराकर बेल्जियम से भिड़ंत तय

सैन फ्रांसिस्को। दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए अमेरिका ने बुधवार को बोस्निया और हर्जेगोविना को 2-0 से हराकर फीफा...
खेल 
रेड कार्ड के बावजूद अमेरिका का दमदार प्रदर्शन, बोस्निया को हराकर बेल्जियम से भिड़ंत तय

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू, जानिए रजिस्ट्रेशन, यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी नियम

नई दिल्ली/जम्मू। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ 3 जुलाई से होने जा...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म  राज्य  जम्मू कश्मीर 
अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू, जानिए रजिस्ट्रेशन, यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी नियम

फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने डीआर कांगो को हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

अटलांटा। कप्तान हैरी केन के शानदार दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने डीआर कांगो को हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

लात मारती हुई महिला नर्स:आज के जमाने में फोन के बिना वाली जिंदगी शायद ही कोई सोच सकता है। फोन...
उत्तर प्रदेश  विचार मित्र 
इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

कानपुर। समाजवादी पार्टी जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रही है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में “पढ़े बेटी, बढ़े बेटी” एवं...
उत्तर प्रदेश 
रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश

कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बहु प्रतीक्षित कानपुर कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी