जरवल में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, शिव मंदिर में केक कटा

घाघरा तट पर जगमगाए दीप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अरूण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता

(जरवल रोड)बहराइच। जरवल क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया है। सेवा संकल्प अभियान के आगाज के अवसर पर जरवलरोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर केक काटा और पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की।

​कार्यक्रम में उपस्थित जरवल ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विश्व स्तर पर भारत की एक मजबूत पहचान बनी है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश अब केवल आयात पर निर्भर न रहकर अपने उत्पादों का बड़े पैमाने पर निर्यात भी कर रहा है।

हर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे 27 हजार वोट बढ़ाने का काम ये खबर भी पढ़े : हर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे 27 हजार वोट बढ़ाने का काम

​इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि मनोज राव, पंचायत सचिव प्रीती शुक्ला, राम सिंह वर्मा, नंदकिशोर गौड़, रामराज शर्मा और पंकज यादव व दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जरवल के ग्राम पंचायत तपेसिपाह स्थित संजय सेतु घाघरा तट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों दीयों की रोशनी से तट जगमगा उठा।

​सेवा संकल्प अभियान के तहत बीडीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन और सेवा संकल्प अभियान के आगाज पर क्षेत्र के सभी अमृत सरोवरों, पंचायत कार्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर भव्य सजावट व दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, सेवा और जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

​इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री संजय राव, ब्लॉक प्रमुख ई. विपेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ समाज कल्याण वैदेही रमन, खंड प्रेरक विनोद यादव, ग्राम प्रशासक उमेश गुप्ता, दीपक कश्यप, राहुल सिंह, रमेश कुमार और श्रवण यादव सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान