डबल मर्डर से फैली सनसनी: युवती ने मां और भाई को उतारा मौत के घाट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुरादाबाद ; वारदात कांठ थाना क्षेत्र स्थित भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर गांव में बुधवार शाम करीब 7 बजे हुई. गांव के चौकीदार रघुवीर को जब इस डबल मर्डर का पता चला तो रात करीब 8 बजे कांठ थाने में सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जो मंजर सामने आया, वह बेहद भयावह था. घर के आंगन में मां और बेटे के शव खून से लथपथ पड़े थे. मृतकों की पहचान मुन्नी देवी और उनके बेटे राजीव के रूप में हुई है.

शुक्रताल में गंगा स्नान बना काल, अलग-अलग हादसों में बच्ची समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत ये खबर भी पढ़े : शुक्रताल में गंगा स्नान बना काल, अलग-अलग हादसों में बच्ची समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत

शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस वारदात को अंजाम देने वाली घर की ही 23 साल की बेटी अनीता है. पुलिस का कहना है कि अनीता ने लोहे की सरियों और पशुओं के खूंटे से अपनी मां और भाई पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह माना जा रहा है, हालांकि परिजन यह भी दावा कर रहे हैं कि अनीता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. बताया जा रहा है कि परिवार पहले से ही आर्थिक और सामाजिक दबावों से जूझ रहा था, और अनीता के व्यवहार को लेकर भी घर में अक्सर तनाव बना रहता था.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया गया है. उसके बड़े भाई की तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी ने यह भी बताया कि आरोपी युवती का मेडिकल कराया जाएगा, ताकि उसकी मानसिक स्थिति के बारे में पता चल सके. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 

वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोरखपुर। हैदराबाद डिवीजन के वेल्डुर्थी गुड्स शेड को 10 जून 2026 को 'एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल' के तौर पर नोटिफाई...

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

बोगियों में जबरन घुसकर बिक्री, आरपीएफ व वाणिज्य विभाग मौन

परमार्थ निकेतन में संत शिरोमणि कबीर दास की 628वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि 

परिवार, संस्कार, प्रेम, विश्वास और आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत विद्यालय
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में संत शिरोमणि कबीर दास की 628वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि 

अलीगंज अग्निकांड : समिति का आरोप, लापरवाह अधिकारियों को बचाने में जुटा निदेशालय

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड की...