पुरानी रंजिश में किशोर की निर्मम हत्या से फैली सनसनी, परिवार में पसरा मातम 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गाजियाबाद:  उत्तर प्रदेश के खोड़ा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर सूर्या की निर्मम हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस हत्याकांड का CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

वीडियो में कुछ युवक सूर्या को घेरकर उस पर चाकू से हमला करते दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मामले की जांच तेज कर दी है.

बाराबंकी-बहराइच फोरलेन निर्माण में भूमि मुआवजा भुगतान प्रक्रिया शुरू ये खबर भी पढ़े : बाराबंकी-बहराइच फोरलेन निर्माण में भूमि मुआवजा भुगतान प्रक्रिया शुरू

जानकारी के अनुसार सूर्या की हत्या 28 मई की शाम को हुई थी. परिजनों का आरोप है कि सूर्या को उसके कुछ पुराने मुस्लिम परिचित युवकों ने बातचीत और विवाद सुलझाने के बहाने बुलाया था.

जैसे ही वह तय स्थान पर पहुंचा, पहले से मौजूद युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल सूर्या को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

अब इस घटना का एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गली में कुछ युवक सूर्या को पकड़कर उस पर लगातार चाकू से वार कर रहे हैं.

आसपास मौजूद लोग भय के कारण हस्तक्षेप नहीं कर सके. हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और सूर्या लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा रहा मृतक के परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले कॉलोनी में कुछ युवकों के साथ सूर्या की कहासुनी हुई थी.

इसी विवाद को निपटाने के नाम पर उसे बुलाया गया था. परिवार का आरोप है कि हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई और इसमें कुल 7 लोग शामिल थे. परिजनों ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित की गई हैं.

कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

वहीं, सूर्या की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इटौंजा में सड़क हादसा, कांवड़िये की मौत, साथी घायल

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटौंजा में सड़क हादसा, कांवड़िये की मौत, साथी घायल

इमरान खान को इलाज के लिए जेल से अस्पताल ले जाया गया, शिफा इंटरनेशनल में भर्ती की तैयारी

इस्लामाबाद। रावलपिंडी की आदियाला जेल (रावलपिंडी सेंट्रल जेल) में अगस्त 2023 से बंद अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान को आखिरकार शिफा...
अंतर्राष्ट्रीय 
इमरान खान को इलाज के लिए जेल से अस्पताल ले जाया गया, शिफा इंटरनेशनल में भर्ती की तैयारी

ढाई साल से फरार आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

लखनऊ। इंदिरानगर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में करीब ढाई साल से फरार चल रहे आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ढाई साल से फरार आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

दहेज हत्या के मामले में पति और सास गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
दहेज हत्या के मामले में पति और सास गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बीकेटी में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष की शिकायत पर मुकदमा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के...