बच्चे का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंचे एसपी समेत कई अफसर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र में बुधशार काे ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के दयाल पुरवा में झाड़ियों में सात वर्षीय मासूम का सिर कटा शव मिला है।

मृतक नाबालिग के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी ये खबर भी पढ़े : नोएडा: विभिन्न जगहों पर निवेश, लिंक और ब्लैकमेल से 79 लाख की ठगी

घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने मुआयना किया है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य संकलन में जुटी है।

दयालपुरवा के लक्ष्मण निषाद का नाबालिग पुत्र मंगलवार को रात में पड़ोस के एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। रात में वह घर नहीं वापस आया,बेटे के वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।

काफी खोजबीन के बाद भी बेटा नहीं मिला। बुधवार प्रातः घर से करीब आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में उसका सिर कटा शव पड़ा मिला।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, सीओ कैसरगंज धीरेंद्र श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे।

आलाधिकारियों ने वारदात के सम्बन्ध में परिजनों से विवरण प्राप्त किया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों के प्रार्थना पत्र पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

पुलिस जांच में जुटी है। फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य संकलन में लगाया गया है। कहा कि वारदात में शामिल आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सोनारी (असम)। बाढ़ प्रभावित चराईदेव जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया,...
राष्ट्रीय 
बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र...
झारखंड 
झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में गुरुवार सुबह...
मध्य प्रदेश 
80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा