जीएसटी कटौती, फैमिली आईडी और पीएम सूर्यघर योजना पर सचिवों को मिला प्रशिक्षण

सीडीओ ने 9197 लंबित फैमिली आईडी शीघ्र बनवाने के दिए निर्देश, ऑडिट मामलों में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260529-WA0038
 
कौशाम्बी। जिले में विकास भवन स्थित सरस हॉल में शुक्रवार को जिले के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों, विकास खण्ड स्तर पर तैनात सहायक लेखाकार/लेखाकार, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्र पंचायतों के वित्तीय कार्यों, योजनाओं की प्रगति तथा प्रशासनिक दायित्वों को लेकर विस्तार से दिशा-निर्देश दिए गए।प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त वाणिज्य कर एवं अन्य प्रशिक्षक दल द्वारा ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों द्वारा विभिन्न मदों में किए जाने वाले भुगतानों पर जीएसटी एवं टीडीएस की दो प्रतिशत कटौती प्रत्येक स्थिति में अनिवार्य रूप से किए जाने के संबंध में पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।परियोजना निदेशक मनोज वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पूर्व में चयनित लाभार्थियों की पात्रता जांच के लिए एक जून से 10 जून तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं की बैठक आयोजित कर पात्र लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार की जाए, जिससे योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके।उपायुक्त एनआरएलएम ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा से जुड़े पात्र श्रमिक परिवार, जो अभी तक स्वयं सहायता समूहों से नहीं जुड़े हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से समूहों से जोड़ा जाए। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रति सप्ताह कम से कम एक स्वयं सहायता समूह का गठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अधिकारियों को अवगत कराया गया कि जनपद में वर्तमान समय में 9197 फैमिली आईडी बनना अभी शेष है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने विकास खण्ड स्तर पर नियमित समीक्षा करते हुए लंबित फैमिली आईडी शीघ्र बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रैंकिंग में जनपद की स्थिति बेहतर बनी रहेगी।मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापना को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्लस्टर की ग्राम पंचायतों में न्यूनतम तीन सोलर पैनल स्थापित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सचिवों से कहा गया कि वे ग्रामीणों को योजना के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करें, ताकि विद्युत समस्या में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के ऑडिट प्रस्तरों की प्रस्तरवार समीक्षा भी की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि संबंधित सचिव एक सप्ताह के भीतर पैरावार उत्तर अभिलेखीय साक्ष्यों सहित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि समय से उत्तर प्रस्तुत न किए जाने पर संबंधित सचिवों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

नदियों में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत किया निरीक्षण

   ​बदायूं। नदियों में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय ने दातागंज तहसील क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों का...
उत्तर प्रदेश 
नदियों में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत किया निरीक्षण

पहले वायरिंग बिछाने के लिए कराई खुदाई अब वायर डाले बगैर ही भरवा दी नालियां

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज ब्लॉक में विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए एक माह पूर्व खोदी गई नालियां नए सिरे से वायर डाले...
उत्तर प्रदेश 
पहले वायरिंग बिछाने के लिए कराई खुदाई अब वायर डाले बगैर ही भरवा दी नालियां

’“सफलता के लिए सही लक्ष्य निर्धारण है जरूरी”-बैनल’

सोनभद्र। शुक्रवार को एनसीएल की ब्लॉक-बी परियोजना में युवाओं को अभिप्रेरित करने के उद्देश्य से ‘इग्नाइटिंग यंग माइंड्स’ प्रोग्राम का...
उत्तर प्रदेश 
’“सफलता के लिए सही लक्ष्य निर्धारण है जरूरी”-बैनल’

बेहतर ढंग से हो बच्चों का कुपोषण प्रबन्धन

   बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी निर्देश पर जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद की सीएम डैशबोर्ड पर महिला...
उत्तर प्रदेश 
बेहतर ढंग से हो बच्चों का कुपोषण प्रबन्धन

खेत तालाब योजना में करें आवेदन, सरकार दे रही 50 प्रतिशत अनुदान

   बदायूँ। भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. नरेन्द्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास अन्तर्गत खेत तालाब योजना...