झूठे तथ्यों के आधार पर दर्ज कराया एससीएसटी का मुकदमा खारिज

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर,  सोशल मीडिया का सहारा लेकर झूठे व मनगढ़ंत तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराने के मामले के पकड़ में आते ही लोग सकते में आ गए। न्यायालय ने वादिनी मां, बेटे व पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला विशेष न्यायाधीश एससीएसटी कोर्ट भूपेंद्र राय की कोर्ट का है।

बखिरा थानाक्षेत्र के नावध गांव निवासिनी उर्मिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उनके भतीजे धीरज की मृत्यु हो गई है। पूरा परिवार शोक में था। 25 मार्च 2024 को समय करीब 12 बजे डीजे बजाने को लेकर मेरे पति ने मना किया। उसी समय बेलहर कला थानाक्षेत्र के लालजोत निवासी इंद्रजीत यादव, हरगोविंद व कुलदीप तथा बखिरा थानाक्षेत्र के नावध गांव निवासी वीरेंद्र मौर्या अपमानित करने के आशय से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए। पिकअप में रखे हुए डंडे से बुरी तरह मारे पीटे।

डीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं का त्वरित हो निस्तारण: देवेंद्र शुक्ला  ये खबर भी पढ़े : डीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं का त्वरित हो निस्तारण: देवेंद्र शुक्ला 

मुंह में काला रंग पोत दिए और साड़ी खींच कर निर्वस्त्र कर दिए। मामले में थाने पर तहरीर देने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी व पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुआ। विवेचना उपरांत मामला झूठा पाए जाने पर अंतिम रिपोर्ट प्रेषित हुआ। वादिनी के द्वारा उक्त अंतिम रिपोर्ट पर आपत्ति की गई। तब जाकर मामला परिवाद के रुप में दर्ज हुआ।

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज मंडल में 10 कोचिंग सील, सुरक्षा मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं : सौम्या अग्रवाल ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज मंडल में 10 कोचिंग सील, सुरक्षा मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं : सौम्या अग्रवाल

परिवाद पर सुनवाई के दौरान मामले को सत्य बताते हुए पति सुखराज व पुत्र संजय ने घटना का समर्थन किया। मामले में आरोपितों के खिलाफ नोटिस जाने पर आपत्ति दाखिल की गई। वहीं विवेचक को दिए गए बयान में सहसराव गांव निवासी सुक्खू ने शपथ पत्र देते हुए कहा कि हमारे सगे भाई रामानंद 20 वर्ष से गुजरात में सपरिवार रहते हैं।

विधि छात्र-छात्राओं ने विजिट किया बाल संप्रेक्षण गृह- किशोर ये खबर भी पढ़े : विधि छात्र-छात्राओं ने विजिट किया बाल संप्रेक्षण गृह- किशोर

मेरा भतीजा धीरज की मृत्यु नवसारी गुजरात में दिनांक 21 मार्च 2024 को हो गई। उसका दाह संस्कार भी गुजरात में ही किया गया। होली के दिन नावध गांव में डीजे व नाचने गाने को लेकर कहा सुनी हुई थी। वादिनी उर्मिला मृतक धीरज को अपना भतीजा बनाकर और सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो निकलवाकर कोर्ट को गुमराह कर झूठा मुकदमा लिखा दिया है। सुनने में आया है कि वह सरकारी धन पाने के लालच में ऐसा किया है। उनका मृतक धीरज से कोई रिश्ता नहीं है। वह न्यायालय से सहानुभूति पाने के लिए ऐसा कह रही है।

न्यायालय ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए टिप्पणी किया है कि जांच में जो तथ्य प्रकाश में आया वह आश्चर्यजनक व समाज में गिरते हुए नैतिकता को प्रदर्शित करने वाला है। मामले में झूठा साक्ष्य बनाने व झूठे तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज कराने, पुलिस को गुमराह करने, मृतक धीरज की फोटो इंटरनेट से निकालकर अपने तुच्छ लाभ पाने के संबंध में तीनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश थानाध्यक्ष बखिरा को दिया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

बर्पी एक्सरसाइज : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों के पास जिम जाने का वक्त नहीं होता है।...
लाइफस्टाइल 
बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

मेथी :भारतीय रसोई में मेथी एक महत्वपूर्ण मासाला है। इसका इस्तेमाल कई तरह की सब्जियों में किया जाता है। सिर्फ...
लाइफस्टाइल 
सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

आलू के गुटके  :आलू के पराठे से लेकर आपने उसकी कई किस्म की सब्जियों का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या...
खाना पकाना 
क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

उत्तर प्रदेश

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...
उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा