संजय चौहान नए अध्यक्ष व जितेंद्र गुर्जर बने महासचिव
अभियंताओं ने निर्विरोध चुनी नई कार्यकारिणी, शपथ ग्रहण आज
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने प्रभात सिंह व दो संयुक्त सचिव बने आलोक श्रीवास्तव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के सत्र 2025-27 के लिए नई केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ है। निर्वाचन अधिकारी अधीक्षण अभियंता इंजीनियर पंकज अग्रवाल ने रविवार को चुनाव परिणाम घोषित कर दिया। निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ में अभियंता संघ के मुख्यालय हाइडिल फील्ड हॉस्टल, 17 राणा प्रताप मार्ग पर 21 अप्रैल को होगा। बिजली के निजीकरण के विरोध में संघर्षरत विद्युत अभियंताओं ने केंद्रीय कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव कर समय के अनुसार अपनी एकजुटता का परिचय दिया है।
परिछा ताप बिजली घर में तैनात वरिष्ठ अधिशासी अभियंता इंजीनियर संजय सिंह चौहान को नया अध्यक्ष चुना गया है। इंजीनियर जितेंद्र सिंह गुर्जर को दोबारा महासचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर इंजीनियर प्रभात सिंह और संयुक्त सचिव के पद पर इंजीनियर आलोक श्रीवास्तव दोबारा चुने गए हैं। उपाध्यक्ष के पद पर इंजीनियर रणवीर सिंह, इंजीनियर कृष्ण कुमार सारस्वत, इंजीनियर अदालत वर्मा, इंजीनियर राहुल बाबू कटियार और इंजीनियर मनोज कुमार सिंह निर्वाचित किए गए हैं।
संगठन सचिव के पद पर इंजीनियर जगदीश पटेल को, कोषाध्यक्ष के पद पर इंजीनियर बृजेश कुमार सिंह को और प्रचार सचिव के पद पर इंजीनियर साजोल को निर्वाचित किया गया है। सहायक सचिव के पद पर इंजीनियर सुबोध झा, इंजीनियर निखिल कुमार, इंजीनियर शशि प्रकाश सिंह, इंजीनियर राहुल सिंह और इंजीनियर पुष्पेंद्र सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। लेखा परीक्षक के पद पर इंजीनियर गौरव शुक्ला निर्वाचित किए गए हैं।
टिप्पणियां