समाधान दिवस: DM की सख्ती और संवेदनशीलता,फरियाद देते समय महिला बेहोश

कार्य में लापरवाही पर दो लेखपालों को कड़ी फटकार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सरोजनीनगर। लखनऊ तहसील सरोजनीनगर में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी. की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस' के दौरान प्रशासन के दो अलग रूप देखने को मिले। एक ओर जहाँ जिलाधिकारी ने एक पीड़ित महिला के प्रति मानवीय संवेदना दिखाई, वहीं दूसरी ओर कार्यों में शिथिलता बरतने वाले लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।

पारिवारिक बंटवारे की फरियाद लेकर आई महिला हुई बेहोश

नौ घंटे तक रेलवे टावर पर डटी रही महिला, पुलिस-प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल ये खबर भी पढ़े : नौ घंटे तक रेलवे टावर पर डटी रही महिला, पुलिस-प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल

1001670724
संपूर्ण समाधान दिवस पहुंची प्रिया 40 वर्षीय पत्नी सत्येंद्र निवासिनी ग्राम अनौरा तहसील दिवस में न्याय की गुहार लगाने पहुँची थीं। उनका धारा 116 (पारिवारिक बंटवारा) वह अंतर्गत धारा 34 बिजनौर P3 से संबंधित वाद कोर्ट में लंबित है। जैसे ही महिला ने जिलाधिकारी के पास पहुँचकर अपना शिकायती पत्र आगे बढ़ाया, चंद सेकंड में ही वह अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी।

जिलाधिकारी ने बिना समय गंवाए नायब तहसीलदार की निजी गाड़ी से महिला को तत्काल सीएचसी (CHC) सरोजनीनगर भिजवाया। समाधान दिवस के बाद डीएम स्वयं अस्पताल पहुँचे और महिला का हाल-चाल जाना। वहां उन्होंने डॉक्टरों से महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली और पीड़ित महिला को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि उनके पारिवारिक बंटवारे के लंबित मामले का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।

लापरवाही पर लेखपालों की लगी क्लास
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी तब बेहद सख्त नजर आए जब राजस्व कार्यों और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आई। कार्यों में उदासीनता और जनता की शिकायतों को लंबित रखने को लेकर डीएम ने *लेखपाल तुषार और लेखपाल हर्ष स्वरूप को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि शासन की प्राथमिकताओं में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस रिपोर्ट: 165 में से 56 का निस्तारण
आज के समाधान दिवस में कुल 165 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 56 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 109 शिकायतों के लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सौंप दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पारिवारिक बंटवारे जैसे संवेदनशील मामलों में जनता को तहसील के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए लेखपाल और राजस्व निरीक्षक जमीनी स्तर पर पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती 

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से उन्हें शुक्रवार रात ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती 

मानसून सत्र में सरकार को घेरेगी कांग्रेस, कई अहम मुद्दों पर पूछेगी सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद के आगामी मानसून सत्र में केंद्र सरकार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर घेरने की रणनीति...
राष्ट्रीय 
मानसून सत्र में सरकार को घेरेगी कांग्रेस, कई अहम मुद्दों पर पूछेगी सवाल

बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

बदायूं। शहर को बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका ने दूसरे दिन भी...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

एनबीटी उत्सव में बोले रक्षा मंत्री, बदली सोच तो बदल गई भारत के प्रति दुनिया की नजर

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने केवल विकास की नई इबारत...
राष्ट्रीय 
एनबीटी उत्सव में बोले रक्षा मंत्री, बदली सोच तो बदल गई भारत के प्रति दुनिया की नजर

उत्तर प्रदेश

बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

बदायूं। शहर को बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका ने दूसरे दिन भी...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

अवैध देशी तमंचा  के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
अवैध देशी तमंचा  के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार