यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में वाराणसी टॉपर बनी साक्षी, 94.40 फीसदी अंक

पहले चार नंबर पर छात्राओं का दबदबा,अभिभावकों व शिक्षकों का लिया आशीर्वाद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने गुरूवार शाम इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मोबाइल, स्कूलों, साइबर कैफे पर परीक्षा परिणाम देखने के लिए विद्यार्थी जुटे रहे। वाराणसी जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा में पियारी देवी इंटर कालेज नेवादा बनकट की छात्रा साक्षी ने 500 में 472 कुल 94.40 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साक्षी की मेहनत और लगन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। वहीं, हाईस्कूल में लहुराबीर स्थित पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के छात्र सूर्यदीप प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टॉप किया। उन्होंने 600 में से 581 अंक प्राप्त कर 96.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा में शुरूआती चार नबर तक छात्राओं का दबदबा दिखा।

जिले में दूसरे स्थान पर श्री गांधी इंटर कालेज गौराकलां चिरईगांव की वैशाली मौर्या 461 कुल 92.20 फीसदी,तीसरे स्थान पर जेएसपी इंटरकालेज परमानंदपुर जंसा की रितू वर्मा 460 कुल 92 फीसदी,चौथे स्थान पर पियारी देवी इंटर कालेज नेवादा बनकट की अंजली प्रजापति 457 कुल 91.40 फीसद,पांचवें स्थान पर बीएम इंटर कालेज बरर्जी नयेपुर के अर्जुन वर्मा 455 कुल 91 फीसदी अंक हासिल किए। वहीं, एमएमआईसी बच्छांव की आयुषी सिंह, स्वामी एसएसआईसी गोविन्दपुर रोहनिया की करिश्मा राय और देववाणी इंटर कालेज छितौनी की शिवा सिंह ने 453/500 (90.60 प्रतिशत) अंक के साथ संयुक्त रूप से छठा स्थान प्राप्त किया। जबकि सातवें स्थान पर राजकीय इंटर कालेज जक्खिनी के सावन (905/1000, 90.50 प्रतिशत), आठवें स्थान पर विद्या बिहार इंटर कालेज सलारपुर की नेहा यादव (452/500, 90.40 प्रतिशत) और नौवें स्थान पर जनता इंटर कालेज कोछवन की श्वेता विश्वकर्मा (451/500, 90.20 प्रतिशत) रहीं। मां भगवती इंटर कालेज कोईरीपुर बड़ागांव की सरजना सिंह 450/ 500 लगभग 90 फीसदी पाकर दसवें स्थान पर रही। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सफल और मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों के घरों में खुशी का माहौल रहा। सफल छात्र-छात्राओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और अभिभावकों व शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। उनके पड़ोसी और शुभचिंतक भी बधाई और शुभकामना देते रहे। खास बात यह रही कि इस वर्ष ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों ने टाप टेन में जगह बनाई।

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम ये खबर भी पढ़े : 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

काठमांडू। नेपाल के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जाजरकोट जिले के भेरी नगरपालिका के रिसाड़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जिला शिमला पुलिस की बदली हुई रणनीति के नतीजे इस वर्ष स्पष्ट...
हिमाचल 
शिमला पुलिस ने 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए, 63 सप्लायर गिरफ्तार

राजस्थान: झालावाड़ में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई लोगों कुचला, 4 की मौत

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुई दुर्घटना में दो और लोगों की मौत हो गई है। इससे मरने वालों...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
राजस्थान: झालावाड़ में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई लोगों कुचला, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन