सड़क किनारे सो रहे लोगों को बेकाबू लोडर ने कुचला, रोडवेज बस चालक की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज थाना क्षेत्र में लोडर चालक ने शनिवार को सड़क किनारे सो रहे रोडवेज के संविदा चालक को कुचल दिया, उसकी मौके पर मौत हो गई।

जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक लोडर छोड़ फरार हो गया। फैजबाग चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि एक लोडर डीजे म्यूजिक सिस्टम का सामान भर कर फैजबाग से कादरी गेट क्षेत्र जा रहा था।

दो सप्ताह से अधूरा पड़ा विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य, खुदी पड़ी रोड से ब्लॉक परिसर बदहाल  ये खबर भी पढ़े : दो सप्ताह से अधूरा पड़ा विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य, खुदी पड़ी रोड से ब्लॉक परिसर बदहाल 

चालक सुबह करीब 4:30 बजे कायमगंज मार्ग के ग्राम उलियापुर से गुजर रहा था, उसी समय नींद का झपकी आ जाने पर बेकाबू लोडर सड़क से काफी दूर सो रहे लोगों को कुचल दिया।

हादसा होते ही चालक व लोडर सवार लोग भाग गए। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने लोडर को उठाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।

इस हादसे में गांव के सड़क किनारे सो रहे फर्रुखाबाद डिपो में संविदा बस चालक रामू यादव (34) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुकान के पास सो रहा पड़ोसी शिवम यादव (27) पुत्र विनोद घायल हो गया।

घायल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मृतक रामू की पत्नी लक्ष्मी आदि परिवार की महिलाएं मौके पर बिलखने लगी।

प्रधान गोपी यादव ने बताया कि कादरी के क्षेत्र निवासी निखिल मिश्रा भाड़े पर डीजे चलाते हैं। चालक को नींद आ जाने के कारण डीजे से लदा उनका लोडर बेकाबू होकर सड़क से करीब 20 फुट अंदर तक चला गया था, जिससे यह हादसा हुआ है।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक रामू के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने ताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी नजर आ रही है। भाव में आई गिरावट...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक

जहाँ नाक बंद होती है, वहीं स्वच्छ भारत के दावे खुल जाते हैं!

प्रो. आरके जैन “अरिजीत” स्वच्छता किसी राष्ट्र का श्रृंगार नहीं, उसका चरित्र है। किसी देश की असली पहचान संसद, मेट्रो...
विचार मित्र 
जहाँ नाक बंद होती है, वहीं स्वच्छ भारत के दावे खुल जाते हैं!

डॉक्टर्स डे विशेष: चिकित्सा सेवा, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा है बदायूं का अंसारी परिवार

   बदायूं। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान...
उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर्स डे विशेष: चिकित्सा सेवा, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा है बदायूं का अंसारी परिवार

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की फ्लीट जाम में फंसी

लखनऊ। क्षेत्र में मंगलवार शाम अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। इस कारण लंबा जाम...
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की फ्लीट जाम में फंसी

उत्तर प्रदेश

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

डॉक्टर्स डे विशेष: चिकित्सा सेवा, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा है बदायूं का अंसारी परिवार

   बदायूं। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान...
उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर्स डे विशेष: चिकित्सा सेवा, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा है बदायूं का अंसारी परिवार

दर्दनाक सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

मीरजापुर: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में चुनार कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो...
उत्तर प्रदेश 
दर्दनाक सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत