देवरिया में रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की चाकू से हत्या, चार घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में शुक्रवार सुबह रास्ते के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे चार अन्य लोग भी हमले में घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि नौतन हथियागढ़ गांव निवासी 30 वर्षीय राजू शर्मा पुत्र दशरथ शर्मा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गांव में मौजूद थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने राजू शर्मा की गर्दन पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल राजू शर्मा मौके पर ही गिर पड़े।

बिना वैध दस्तावेज संचालित निजी अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : बिना वैध दस्तावेज संचालित निजी अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

राजू शर्मा को बचाने के लिए पहुंचे सुधीर कुमार शर्मा (37) पुत्र स्वर्गीय रामनरेश शर्मा पर भी हमलावरों ने चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान संजना शर्मा (18) पुत्री हरेराम शर्मा, सरोज शर्मा (18) पुत्री सुदर्शन शर्मा तथा तारा देवी (50) भी घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।

परिजन और ग्रामीण तत्काल सभी घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने राजू शर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुधीर शर्मा का इलाज जारी है, जबकि अन्य तीन घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर कारखाना थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।विधिक कार्रवाई कर दबीश दी जा रही हैं।जल्द सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जाएगा ।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रतापगढ़ में जाम का झाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम

प्रतापगढ़। गुरुवार से शनिवार तक टेट की परीक्षा के चलते प्रतापगढ़ शहर में यातायात ब्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हजारों...
प्रतापगढ़ में जाम का झाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम

सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो

नूरजहां आम : : आम को फलों का राजा कहा जाता है. देश में अलग-अलग वैरायटी के बहुत सारे आम...
खेती-बाड़ी 
सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो

 बुग्याल में खाई में बदल रहे घास के मैदान

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी का विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता...
उत्तराखंड 
 बुग्याल में खाई में बदल रहे घास के मैदान

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण 

नैनीताल:उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों पर संज्ञान लिया है।...
राज्य  उत्तराखंड 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण 

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के नाबालिग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद में नाबालिग युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

“मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान शुरू,,मानकों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 13 चालान और दो वाहन सीज

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में शुक्रवार की सुबह स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन...
उत्तर प्रदेश 
 “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान शुरू,,मानकों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 13 चालान और दो वाहन सीज