मुख्यमंत्री योगी से मिलेंगे कालीन-दरी सेक्टर के प्रतिनिधि ऋषभ जैन, साझा करेंगे  दर्द

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

मिर्जापुर। विंध्य क्षेत्र के गांवों में अब करघों की आवाज पहले जैसी नहीं रही। जिन घरों में कभी दिन-रात कालीन बुनाई होती थी, वहां आज सन्नाटा है। कारीगर मजदूरी या दूसरे काम की तलाश में पलायन कर रहे हैं। क्या विश्वप्रसिद्ध कालीन इंडस्ट्री सरकारी उदासीनता की भेंट चढ़ रही है? क्या बुनकरों का पलायन और इंडस्ट्री का डाउनफॉल सिस्टम की विफलता का नतीजा है? इन सवालों के साथ उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद में कालीन एवं दरी सेक्टर के प्रतिनिधि, विक्रम कार्पेट्स के सीईओ और हथकरघा हस्तशिल्प निर्यातक कल्याण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अटल सम्मान 2024 से सम्मानित ऋषभ कुमार जैन जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद करेंगे।

ऋषभ जैन की मुख्यमंत्री से यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब कालीन इंडस्ट्री लगातार गिरावट और कारीगरों के पलायन से जूझ रही है। 'हिन्दुस्थान समाचार' से खास बातचीत में ऋषभ कुमार जैन ने कहा कि चुनावी माहौल यानी 4 मई के बाद मीरजापुर-भदोही की कालीन इंडस्ट्री और बुनकरों, कारीगरों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस अहम मुलाकात में कालीन इंडस्ट्री के लगातार गिरते हालात को प्रमुखता से उठाया जाएगा। खासतौर पर बुनकरों, मजदूरों और छोटे कारीगरों की आर्थिक बदहाली पर सरकार का ध्यान खींचा जाएगा। ऋषभ जैन ने कहा कि भारतीय कारीगरी को दुनिया में सबसे ऊंचा स्थान दिलाना हमारा लक्ष्य है। जब कारीगर ही इंडस्ट्री छोड़ रहे हैं तो यह लक्ष्य कैसे हासिल होगा? पारंपरिक कला को बचाने के लिए दीर्घकालिक नीति का भी अभाव है। सरकार से उनकी मांग है कि फाइनेंशियल सपोर्ट सिर्फ एक्सपोर्टर्स तक सीमित न रहे। बुनकरों और श्रमिकों का व्यापक रजिस्ट्रेशन कर डेटा बेस तैयार किया जाए। सीधे कारीगरों तक फाइनेंशियल सपोर्ट दी जाए। इंडस्ट्री को ऑर्गेनाइज्ड ढांचे में लाकर सीधी सहायता और पलायन रोकने के लिए विशेष पैकेज दी जाए।

पीढ़ियों की पहचान गढ़ते हैं करघे, इतिहास न बन जाए विरासत

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि कालीन इंडस्ट्री को संगठित करने और कारीगरों का रजिस्ट्रेशन करने में न तो विभाग सक्रिय दिख रहा है और न ही कोई ठोस पहल जमीन पर नजर आ रही है। नतीजा यह है कि कारीगर मजबूर होकर दूसरे कामों की ओर जा रहे हैं। स्थानीय बुनकर बताते हैं कि मेहनत तो पहले जितनी ही है, लेकिन आमदनी लगातार घटती जा रही है। कई परिवारों ने करघे समेट दिए हैं। नई पीढ़ी इस पेशे से दूरी बना रही है। अब इस काम में पेट नहीं चलता, इसलिए बच्चे को कहीं और भेजना पड़ रहा है। जो कला विंध्य क्षेत्र की पहचान थी, वही अब लोगों के लिए बोझ बनती जा रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक नहीं पहुंच रहा है। करघे सिर्फ धागे नहीं बुनते, बल्कि पीढ़ियों की पहचान बुनते हैं। अगर ये खामोश हुए तो सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, एक विरासत खत्म हो जाएगी।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के घायल कर्मियों के परिवार वालों ने शुक्रवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में पत्रकार वार्ता कर 20...
राष्ट्रीय 
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

नई दिल्ली। संसद में मानसून सत्र के 12वें दिन शुक्रवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

उत्तर प्रदेश

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित