कौशाम्बी में कृषि योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने गेहूं खरीद में पारदर्शिता, खाद उपलब्धता और किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

कुसुम, फसल बीमा, सिंचाई व फूड प्रोसेसिंग योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260506-WA0023कौशाम्बी । जिले में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने एन.आई.सी. सभागार में कृषि एवं कृषि संवर्गीय विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि गेहूं की खरीद लक्ष्य के सापेक्ष सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गेहूं क्रय केन्द्रों पर किसानों से नियमानुसार एवं पूरी पारदर्शिता के साथ खरीद होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत नहीं आनी चाहिए।डीएम ने ए-आर-कोआपरेटिव को निर्देश दिए कि आगामी मांग को ध्यान में रखते हुए जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।बैठक में परम्परागत कृषि विकास योजना, एग्री जंक्शन, पीएम कुसुम योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उप कृषि निदेशक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच स्वयं सहायता समूहों को चिन्हित कर खाद्य प्रसंस्करण की बड़ी इकाइयां स्थापित कराने के लिए अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) से फीडबैक लेते हुए जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर एफपीओ को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लगातार विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रहा : गिरीश भंडूला

मुरादाबाद। मन की बात कार्यक्रम का 135 वां संस्करण रविवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात...
उत्तर प्रदेश 

सादा जीवन और उच्च विचार वाले होते हैं इस मूलांक के लोग

  अंकशास्त्र: अंकशास्त्र में मूलांक 8 के लोगों को 'सादा जीवन और उच्च विचार' का सबसे बड़ा प्रतीक माना गया जमीन...
धर्म-आध्यात्म 
सादा जीवन और उच्च विचार वाले होते हैं इस मूलांक के लोग

बिजली कटौती के विरोध में सपा का प्रदर्शन, व्यवस्था नहीं सुधरी तो धरने की चेतावनी

देवरिया। बरहज नगरपालिका के वार्ड नंबर 24 में लगातार हो रही बिजली कटौती और जर्जर विद्युत व्यवस्था के विरोध में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

सुरक्षा जांच के बाद निजी अस्पतालों पर प्रशासन की नजर, नोटिस पाने वाले संस्थानों से मांगा गया जवाब

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी केंद्रों की सुरक्षा जांच के...
उत्तर प्रदेश 
सुरक्षा जांच के बाद निजी अस्पतालों पर प्रशासन की नजर, नोटिस पाने वाले संस्थानों से मांगा गया जवाब

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में रविवार काे मुख्य भवन...