स्मैक तस्कर रियाज अहमद की फ्रीज किए गये मकान और शोरूम की राजस्व टीम ने जांच की
संवाददाता/ इमरान खान
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। स्मैक तस्कर रियाज अहमद उर्फ बाबू की एक दिन पहले फ्रीज किए गये मकान और शोरूम की राजस्व टीम ने नाप जोख की। नाप जोख का मकसद यह बताया जा रहा है कि मकान और कामर्शियल बिल्डिंग तालाब या सरकारी भूमि पर कब्जा करके तो नहीं बने हैं। स्मैक तस्कर रियाज अहमद उर्फ बाबू समेत उसके करीबियों की अस्सी करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति एक दिन पूर्व मुजफ्फरनगर और शाहजहांपुर पुलिस ने फ्रीज की थी। भारी पुलिस बल के साथ शाहजहांपुर रोड स्थित मोटर पार्टस शोरूम, खुदागंज रोड स्थित बिल्डिंग मैटीरियल शोरूम, मोहल्ला आतिशबाजान स्थित दो मकान और एक प्लाट समेत क़ृषि भूमि और जैतीपुर क्षेत्र स्थित ईट भट्ठा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत फ्रीज किए गए थे। आज सर्किल के थानों की पुलिस के साथ तहसीलदार दीपेन्द्र कुमार और राजस्व टीम पहुंची। मोहल्ला आतिशबाजान में दोनों मकान, खुदागंज रोड स्थित बिल्डिंग मैटीरियल शोरूम और शाहजहांपुर रोड स्थित मोटर पार्ट्स शोरूम के आसपास सरकारी सड़क और सार्वजनिक तालाब की पैमाइश की। करीब दो घंटे तक राजस्व अभिलेखों की पड़ताल और भूमि की नाप जोख में लेखपालों और राजस्व निरीक्षक की टीम जुटी रही। नापजोख की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी। पैमाईश के दौरान तमाशबीनों की भीड़ लगी रही।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
