उत्तर प्रदेश में नए सत्र 2026-27 के लिए आरटीई प्रवेश अभियान की तैयारी, जिला अधिकारियों को जिम्मेदारी तय

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने नई तैयारी शुरू कर दी है। पिछले वर्ष आरटीई के तहत निर्धारित सीटों के मुकाबले केवल 1.41 लाख बच्चों का नामांकन हुआ था। ऐसे में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में हर विकास खंड में जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रवेश कराने का लक्ष्य तय किया जाएगा और उनकी जिम्मेदारी स्पष्ट की जाएगी।

प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में प्रवेश आरटीई के तहत अनिवार्य है। प्रत्येक निजी स्कूल में पूर्व-प्राथमिक और कक्षा एक की कुल क्षमता का 25 प्रतिशत आरटीई के लिए निर्धारित है। इस बार नए सत्र में 68 हजार स्कूलों में लगभग 6.80 लाख सीटें आरटीई के लिए उपलब्ध होंगी। आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू होगी।

लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि ये खबर भी पढ़े : लखनऊ के कवि को उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने दी एक लाख की सम्मान राशि

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उपलब्ध सीटों के आधार पर ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें। इसके लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर बीएसए, बीईओ और बाल विकास परियोजना अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल ये खबर भी पढ़े : ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल

इसके अलावा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक माता-पिता अपने बच्चों का आवेदन कर सकें। आरटीई में प्रवेश के लिए आवश्यक आय, निवास, जाति और दिव्यांग प्रमाणपत्रों की प्रक्रिया जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर सुगम बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी और कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी ये खबर भी पढ़े : व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी और कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए प्रत्येक जिले में आवेदन सहायता केंद्र भी शुरू किए जाएंगे, जहां अभिभावक अपने बच्चों के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार कर सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से प्रदेश में आरटीई के तहत नामांकन बढ़ाने और शिक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तथाकथित व्यापारी नेताओ पर लगाये गम्भीर आरोप

फिरोजाबाद,  भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन मंगलवार को शिवम रेस्टोरेंट पर आयोजित  वार्ता में...
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तथाकथित व्यापारी नेताओ पर लगाये गम्भीर आरोप

बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या

बांदा। उत्तराखंड के हरिद्वार के जंगलों में मिले एक अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या

आइसलैंड पर अर्जेंटीना की शानदार जीत, मेसी ने पेनल्टी गोल से चमक बिखेरी

ऑबर्न। मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने विश्व कप से पहले अपने अंतिम अभ्यास मुकाबले में बुधवार को आइसलैंड को 3-0...
खेल 
आइसलैंड पर अर्जेंटीना की शानदार जीत, मेसी ने पेनल्टी गोल से चमक बिखेरी

मोदी सरकार का 12 साल का कार्यकाल जनआस्था का प्रतीकः मंगल पांडेय

सिवान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे...
बिहार 
मोदी सरकार का 12 साल का कार्यकाल जनआस्था का प्रतीकः मंगल पांडेय

मानवता की मिसाल बनी महिगवां पुलिस, भटके हुए युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया

लखनऊ। पुलिस की संवेदनशीलता और जनसेवा का एक सराहनीय उदाहरण महिगवां थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां रात्रि गश्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानवता की मिसाल बनी महिगवां पुलिस, भटके हुए युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया

उत्तर प्रदेश

बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या

बांदा। उत्तराखंड के हरिद्वार के जंगलों में मिले एक अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या

मानवता की मिसाल बनी महिगवां पुलिस, भटके हुए युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया

लखनऊ। पुलिस की संवेदनशीलता और जनसेवा का एक सराहनीय उदाहरण महिगवां थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां रात्रि गश्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानवता की मिसाल बनी महिगवां पुलिस, भटके हुए युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया

उत्तर प्रदेश: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज़ मामला, अभ्यर्थी गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी को थाना दादरी पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज़ मामला, अभ्यर्थी गिरफ्तार

पीजीआई युवती लापता मामला: धर्मांतरण और सीरिया ले जाने के दावों पर पुलिस का स्पष्टीकरण, जांच जारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र से एक युवती के लापता होने के मामले में सोशल मीडिया पर प्रसारित धर्मांतरण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीजीआई युवती लापता मामला: धर्मांतरण और सीरिया ले जाने के दावों पर पुलिस का स्पष्टीकरण, जांच जारी