गाजियाबाद अग्निकांड: सेवा, संवेदना और संकल्प की मिसाल बना रेडक्रॉस व रोटरी क्लब

भोजन, स्वच्छ जल और वस्त्र वितरण के साथ स्थायी राहत प्रकल्प की पहल—'सेवा हमारा कर्तव्य है, उपकार नहीं'- सुभाष गुप्ता 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। गाजियाबाद में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जहां कई परिवारों का जीवन प्रभावित हुआ, वहीं मानवीय संवेदनाओं का एक सशक्त उदाहरण रेडक्रॉस और रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर ने प्रस्तुत किया। विपदा की इस घड़ी में संगठनों ने तत्परता से राहत कार्य शुरू कर पीड़ितों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई।

रोटरी अध्यक्ष एवं रेडक्रॉस के सम्मानित सदस्य वरुण शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों की स्थिति का गंभीरता से आकलन किया। उन्होंने न केवल तत्काल राहत कार्यों में भागीदारी निभाई, बल्कि भविष्य में ऐसे परिवारों के पुनर्वास और सहयोग के लिए एक स्थायी सेवा प्रकल्प शुरू करने का भी विचार रखा।

प्रत्येक फरियादी की शिकायत का होगा समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान ये खबर भी पढ़े : प्रत्येक फरियादी की शिकायत का होगा समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान

रेडक्रॉस गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति रो. डॉ. सुभाष गुप्ता ने कहा कि टीम भले ही संख्या में छोटी हो, लेकिन उसका जज्बा और समर्पण अटूट है। राहत अभियान के तहत जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन के साथ स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया। बड़ी पानी की बोतलों से व्यवस्थित तरीके से छोटे बर्तनों में पानी वितरित कर हर परिवार तक पहुंचाया गया, जिससे किसी को असुविधा न हो।

इस सेवा कार्य में एम. सी. गौड़, आर. डी. शर्मा, विपिन अग्रवाल, कृष्णनेंनंदू गुप्ता, संजय वर्मा और योगेश सक्सेना सहित कई समर्पित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम की एक विशेष पहल यह भी रही कि पीड़ित परिवारों को उनकी आवश्यकता और सम्मान के अनुरूप पहनने योग्य वस्त्र भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें तत्काल राहत के साथ आत्मसम्मान का भी अनुभव हुआ।

इस पूरे अभियान ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची सेवा में दिखावा नहीं, बल्कि समर्पण और संवेदना होती है। 'हम सेवा करते हैं, कोई एहसान नहीं'-इस भावना के साथ सभी स्वयंसेवकों ने समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। अंत में सभी ने एक स्वर में आह्वान किया-'आओ साथ चलें!'

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना*...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर महुली पुलिस ने स्कूली बच्चों व वृद्धाश्रम में पहुँचकर बांटी खुशियां एवं फल

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना प्रभारी महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर महुली पुलिस ने स्कूली बच्चों व वृद्धाश्रम में पहुँचकर बांटी खुशियां एवं फल

ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा...