यूपी पुलिस में रिकॉर्ड 125 डीएसपी के तबादले, कई जिलों और कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 125 डिप्टी पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) का तबादला कर दिया है। गुरुवार को जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न जनपदों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, एटीएस, रेलवे पुलिस, प्रशिक्षण संस्थानों और अन्य विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसे हाल के वर्षों का डीएसपी स्तर पर सबसे बड़ा तबादला माना जा रहा है।

तबादला सूची में उन अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, जिन्हें हाल ही में निरीक्षक से पदोन्नत कर डिप्टी एसपी बनाया गया था। शासन का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा आएगी और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य बदलीं ये खबर भी पढ़े : नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य बदलीं

जारी आदेश के अनुसार कमलेश कांत को मुरादाबाद से गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है, जबकि सुनील कुमार सिंह का तबादला भदोही से बिजनौर किया गया है। अरुण कुमार शुक्ला को गोंडा से कौशांबी, मुकेश कुमार त्यागी को सहारनपुर से 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद तथा जावेद इकबाल खान को खीरी से 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र में नई तैनाती दी गई है।इसी क्रम में रणवीर सिंह यादव को बागपत से शाहजहांपुर, राम किशन को बाराबंकी से गाजियाबाद कमिश्नरेट और अमित प्रताप सिंह को एएनटीएफ मुख्यालय, लखनऊ से बहराइच भेजा गया है। वहीं शिव ठाकुर को सहारनपुर से मेरठ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा संदीप कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, संदीप कुमार राय, विकास प्रताप सिंह चौहान, विजय कुमार पांडेय, रंजना सचान, संजय कुमार सिंह, अजय पाल सिंह, मुकेश कुमार, विवेक कुमार तिवारी, भास्कर कुमार सहित अनेक अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। कई अधिकारियों को जिलों से कमिश्नरेट, जबकि कुछ को विशेष इकाइयों और पीएसी में स्थानांतरित किया गया है।

तबादला सूची में मुरादाबाद, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर नगर, आगरा, झांसी, बरेली, अयोध्या, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बिजनौर, बागपत, बलरामपुर, बहराइच, बुलंदशहर समेत प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों के अधिकारी शामिल हैं। साथ ही पुलिस कमिश्नरेट, रेलवे पुलिस, एटीएस, पीएसी और अन्य विशेष शाखाओं में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल संगठन को अधिक गतिशील बनाने, कार्यकुशलता बढ़ाने तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें, ताकि नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जा सके।

पुलिस महकमे में एक साथ 125 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा है। माना जा रहा है कि आगामी प्रशासनिक चुनौतियों और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है, जिससे जिलों और विशेष इकाइयों में बेहतर समन्वय और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सके।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नवनिर्वाचित विधायकों को संसदीय परंपराओं का मिलेगा प्रशिक्षण, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। कार्यक्रम का...
पश्चिम बंगाल 
नवनिर्वाचित विधायकों को संसदीय परंपराओं का मिलेगा प्रशिक्षण, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

दालमंडी चौड़ीकरण: सहमति के बाद पांच मस्जिदों का अतिक्रमित हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू

वाराणसी। वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के दायरे में आ रही करीमुल्ला मस्जिद, संगमरमर मस्जिद सहित पांच मस्जिदों पर गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
दालमंडी चौड़ीकरण: सहमति के बाद पांच मस्जिदों का अतिक्रमित हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू

हरदोई के बीएसए डॉ. अजित सिंह निलंबित, गंभीर अनियमितताओं की जांच में आरोप सही पाए गए

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अजित सिंह को गंभीर शिकायतों और प्रशासनिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हरदोई के बीएसए डॉ. अजित सिंह निलंबित, गंभीर अनियमितताओं की जांच में आरोप सही पाए गए

लखनऊ प्लांट शुरू होते ही ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन में 20% बढ़ोतरी, निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली। रूस के साथ संयुक्त उद्यम ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नया प्लांट शुरू होने के...
राष्ट्रीय 
लखनऊ प्लांट शुरू होते ही ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन में 20% बढ़ोतरी, निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार

कोच्चि में ‘सीफूड एक्सपो भारत’ के दौरान राष्ट्रीय कौशल ओलंपियाड के दूसरे संस्करण का समापन

नई दिल्ली। समुद्री खाद्य मूल्य संवर्धन पर राष्ट्रीय कौशल ओलंपियाड के दूसरे संस्करण का समापन केरल के कोच्चि में बुधवार...
कारोबार 
कोच्चि में ‘सीफूड एक्सपो भारत’ के दौरान राष्ट्रीय कौशल ओलंपियाड के दूसरे संस्करण का समापन

उत्तर प्रदेश

दालमंडी चौड़ीकरण: सहमति के बाद पांच मस्जिदों का अतिक्रमित हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू

वाराणसी। वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के दायरे में आ रही करीमुल्ला मस्जिद, संगमरमर मस्जिद सहित पांच मस्जिदों पर गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
दालमंडी चौड़ीकरण: सहमति के बाद पांच मस्जिदों का अतिक्रमित हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू

हरदोई के बीएसए डॉ. अजित सिंह निलंबित, गंभीर अनियमितताओं की जांच में आरोप सही पाए गए

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अजित सिंह को गंभीर शिकायतों और प्रशासनिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हरदोई के बीएसए डॉ. अजित सिंह निलंबित, गंभीर अनियमितताओं की जांच में आरोप सही पाए गए

अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का लखनऊ में भंडाफोड़, 119 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अब तक...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का लखनऊ में भंडाफोड़, 119 आरोपी गिरफ्तार

यूपी पुलिस में रिकॉर्ड 125 डीएसपी के तबादले, कई जिलों और कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 125 डिप्टी पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में रिकॉर्ड 125 डीएसपी के तबादले, कई जिलों और कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल