मॉकड्रिल देखने जा रहे किशोर की नदी में डूबकर मौत, एसडीआरएफ भी नहीं बचा सकी जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नैनीताल। बेतालघाट क्षेत्र में आयोजित आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल के दौरान एक दुखद दुर्घटना में 17 वर्षीय किशोर की कोसी नदी में डूबने से मृत्यु हो गई।

दुर्घटना उस समय हुई जब किशोर मॉकड्रिल देखने के लिए नदी पार कर रहा था, लेकिन वह संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर कर बह गया।

 विशेष पूजा और हवन का दिया झांसा, फिर की दो लाख रुपये की ठगी ये खबर भी पढ़े :  विशेष पूजा और हवन का दिया झांसा, फिर की दो लाख रुपये की ठगी

मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान चलाया, और किशोर को बरामद कर चिकित्सालय ले गये, लेकिन चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेतालघाट विकासखंड के शहीद बलवंत सिंह भुजान-बर्धो मोटर मार्ग स्थित काली पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ तथा अन्य विभागों द्वारा आपदा प्रबंधन संबंधी मॉकड्रिल आयोजित की जा रही थी। राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जा रहा था तथा घायलों के उपचार के लिए अस्थायी राहत केंद्र भी बनाया गया था।

इसी दौरान कोसी नदी के पार स्थित सिमलखा गांव निवासी 17 वर्षीय विशाल सिंह, पुत्र आनंद सिंह, मॉकड्रिल देखने के लिए कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि नदी पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया।

घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मॉकड्रिल वास्तविक बचाव अभियान में बदल गई। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ के जवान तत्काल नदी में उतरे और खोज अभियान शुरू की।

काफी प्रयासों के बाद लगभग 800 मीटर नीचे बहकर पहुंचे किशोर को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। किशोर की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण कोसी नदी का जलस्तर और बहाव काफी बढ़ गया है, जिससे नदी पार करना अत्यंत जोखिमपूर्ण हो गया है।

उन्होंने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से मानसून के दौरान नदी, गधेरों और अन्य जलधाराओं को पार करने से बचने की अपील की है।

अधिकारियों ने विशेष रूप से अभिभावकों से किशोरों और युवाओं को तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से रोकने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने का आग्रह किया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दलित - मुस्लिम कार्ड खेलने की तैयारी में कांग्रेस 

   लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भले ही अभी  वक्त हो लेकिन राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दलित - मुस्लिम कार्ड खेलने की तैयारी में कांग्रेस 

एसी का कम्प्रेशर फटने से रेस्टोरेंट में लगी आग,10 फीट ऊंची उठी लपटें

धमाके के साथ रेस्टोरेंट में लगी एसी का कंप्रेसर फटा
उत्तर प्रदेश 
एसी का कम्प्रेशर फटने से रेस्टोरेंट में लगी आग,10 फीट ऊंची उठी लपटें

पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी को आया हार्ट अटैक, लोहिया में इलाज जारी, हालत स्थिर 

लखनऊ। शुक्रवार वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी को दिल का दौरा पड़ने पर सिविल हॉस्पिटल से दोपहर...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी को आया हार्ट अटैक, लोहिया में इलाज जारी, हालत स्थिर 

हेड कांस्टेबल के बंद मकान में 10 लाख की चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए 

लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में एक सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल के बंद मकान में लाखों की चोरी हो गई। चोरों ने...
उत्तर प्रदेश 
हेड कांस्टेबल के बंद मकान में 10 लाख की चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए 

यूपी की नौकरशाही ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ की शिकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

बोले मुख्यमंत्री, राजनीतिक नेतृत्व विजन देता है, इसे लागू करने की ताकत प्रशासन के पास