एसी का कम्प्रेशर फटने से रेस्टोरेंट में लगी आग,10 फीट ऊंची उठी लपटें
खुर्रमनगर स्थित पेट्रोल पम्प के पास का मामला
धमाके के साथ रेस्टोरेंट में लगी एसी का कंप्रेसर फटा
लखनऊ। खुर्रम नगर पेट्रोल पंप परिसर में संचालित पंजाबी फ्लेवर्ड फूड हब रेस्टोरेंट में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। आग की लपटें करीब 10 फीट ऊपर तक उठीं। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग एसी के कंप्रेसर में विस्फोट होने के बाद लगी।
देखते ही देखते लपटों ने रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एसडीआरएफ की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग से फूड हब में रखा सामान जलकर नुकसान होने की बात सामने आई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर एसी कंप्रेसर फटने को आग की वजह माना जा रहा है। रेस्टोरेंट पेट्रोल पंप परिसर में अवैध रूप से चल रहा था।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
