हल्दी रोड स्टेशन पर रेलवे की फुलस्केल मॉकड्रिल, हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बरेली । रेल दुर्घटना की स्थिति में कर्मचारियों की सतर्कता, राहत एवं बचाव कार्यों की त्वरित क्षमता को परखने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने बुधवार को हल्दी रोड रेलवे स्टेशन पर फुलस्केल मॉकड्रिल आयोजित की।

मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास में एनडीआरएफ गदरपुर और एसडीआरएफ काशीपुर की टीमों ने भी हिस्सा लिया। मॉकड्रिल के तहत हल्दी रोड स्टेशन यार्ड में एक काल्पनिक रेल हादसे का दृश्य तैयार किया गया।

पुलिस मुठभेड़ों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: 'सजा देना न्यायपालिका का काम, पुलिस का नहीं' ये खबर भी पढ़े : पुलिस मुठभेड़ों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: 'सजा देना न्यायपालिका का काम, पुलिस का नहीं'

दोपहर 1:20 बजे इज्जतनगर मंडल के नियंत्रण कक्ष और 1:24 बजे मंडल कार्यालय भवन में हूटर बजाकर अधिकारियों को सूचना दी गई कि मालगाड़ी शंटिंग के दौरान लाइन संख्या-4 से लाइन संख्या-3 में जाते समय कैंप कोच से टकरा गई है, जिससे कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए हैं।

सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा सहित रेलवे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी राहत दल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. हरीश रेडतौलिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा समेत इंजीनियरिंग, परिचालन और चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

वहीं जिला प्रशासन, सिविल पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्काउट-गाइड और नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्य भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

घटना के बाद नियंत्रण कक्ष से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए और हल्दी रोड व लालकुआं स्टेशन पर सहायता बूथ स्थापित किए गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने रेलवे कर्मचारियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और संसाधनों को मौके तक पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अति वर्षा व आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि व आर्थिक हानि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन होगा डिजिटल ! अब सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं

नई व्यवस्था के तहत आवेदक 24 घंटे ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे पंजीकरण की प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी चेन्नई। तमिलनाडु...
राष्ट्रीय 
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन होगा डिजिटल ! अब सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं

डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना इकदिल पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

केंद्र सरकार ने अल्कोहल वाली दवा पर दिखाई सख्ती, डॉक्टर पर्ची होगी अनिवार्य

30 मि.ली. से अधिक मात्रा की सभी दवा को शेड्यूल के तहत नहीं मिलेगी छूट नई दिल्ली। अब बाजार में...
राष्ट्रीय 
केंद्र सरकार ने अल्कोहल वाली दवा पर दिखाई सख्ती, डॉक्टर पर्ची होगी अनिवार्य

उत्तर प्रदेश

यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अति वर्षा व आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि व आर्थिक हानि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना इकदिल पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

मंत्री रविन्द्र जायसवाल के अखिलेश यादव को 'ये ससुरा' कहे जाने पर समाजवादी नेताओं का फूटा गुस्सा

वाराणसी।उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने वाराणसी में मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मंत्री रविन्द्र जायसवाल के अखिलेश यादव को 'ये ससुरा' कहे जाने पर समाजवादी नेताओं का फूटा गुस्सा