टीबी मुक्त भारत के लिए जनभागीदारी जरूरी:प्रो.राजेन्द्र प्रसाद

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। टीबी को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। ये बातें पद्मश्री प्रो.राजेन्द्र प्रसाद ने कहा। सोमवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह के निर्देशन में एरा मेडिकल कॉलेज में विश्व क्षयरोग दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसके साथ ही एक जागरूकता रैली भी निकाली गई जिसे नेशनल टीबी टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष(वाइस चेयरपर्सन) पद्मश्री प्रो.राजेन्द्र प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने लोगों से निक्षय मित्र बनकर इस अभियान से जुड़ने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज भी लोग टीबी को लेकर डरते हैं, जबकि यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, मुंह से खून आना,सुस्ती या लगातार वजन कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच करानी चाहिए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके. सिंघल ने कहा कि विश्व क्षयरोग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी टीबी का निदान होगा और उपचार शुरू होगा,मरीज को उतनी ही जल्दी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि 24 मार्च को ही वैज्ञानिक रॉबर्ट कॉच  ने टीबी के बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस की खोज की थी। उनकी इस खोज ने टीबी के निदान,जांच और उपचार की दिशा में नई राह खोली। कॉलेज के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. के.बी. गुप्ता ने कहा कि हर साल 24 मार्च को टीबी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जागरूक करना तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व क्षयरोग दिवस की थीम “हाँ! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं: देशों के नेतृत्व में, लोगों के दम पर” है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि सरकार, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और आम लोग मिलकर काम करें तो टीबी को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की।

 
 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

 प्लास्टिक कचरा और गंदगी से प्रदूषित तुंगनाथ घाटी 

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती पर प्रदूषण का साया गहराने लगा है। बढ़ती पर्यटक संख्या...
उत्तराखंड 
 प्लास्टिक कचरा और गंदगी से प्रदूषित तुंगनाथ घाटी 

सदगुरु कबीर साहब का प्रकट दिवस  हर्षोल्लास के  साथ मनाया गया 

गोरखपुर,सदगुरु कबीर साहब का 628 वॉ प्रकट दिवस ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन...
सदगुरु कबीर साहब का प्रकट दिवस  हर्षोल्लास के  साथ मनाया गया 

किस्मत हो तो ऐसी! दूसरी बार मिला लाखों का हीरा

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती को यूं ही रत्नगर्भा नहीं कहा जाता। यहां कभी-कभी मिट्टी के नीचे...
मध्य प्रदेश 
किस्मत हो तो ऐसी! दूसरी बार मिला लाखों का हीरा

 कैसे पता करें कौन सा ग्रह है सबसे शक्तिशाली? 

षड्बल : ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के सबसे मजबूत ग्रह का पता करने के लिए षड्बल जानना बेहद जरूरी होता...
धर्म-आध्यात्म 
 कैसे पता करें कौन सा ग्रह है सबसे शक्तिशाली? 

एसी  में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

एसी ब्लास्ट : गर्मियों में एसी हमारी जरूरत बन गया है, लेकिन इसकी वजह से इन दिनों आग लगने की...
विचार मित्र 
एसी  में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम