पीपली में जन आक्रोश रैली मथुरा में गर्माहट

बैठक में मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान।

पीपली में जन आक्रोश रैली मथुरा में गर्माहट

भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता किसानों से कर रहे संपर्क
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने आगामी 23 नवंबर को पिपली कुरुक्षेत्र में होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर रणनीति बनाई और जिम्मेदारी सोंपी। जनाक्रोश रैली में जनपद से सैकड़ों किसान भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष रामफल सिंह, महानगर प्रभारी जयपाल सिंह चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश निषाद ने कहा कि जनाक्रोश रैली में कई राज्यों से किसान मजदूर और कमेरा वर्ग पहुंचेंगे। जन आक्रोश रैली में बेरोजगारी, किसानों के कर्ज माफी को लेकर एकजुटता होगी

उन्होंने बताया कि एक तरफ पूजीपतियों पर पैसा लुटाया जा रहा है, उनका हजारों करोड़ माफ़ किया गया है तो दूसरी तरफ देशभर में किसान कर्ज से दवा पडा है। जितना कर्ज पूजीपतियों का माफ़ किया गया, इतना कर्ज यदि किसानों का माफ होता तो देश के सभी किसानों का दो बार कर्ज माफ हो जा सकता था। बैठक में श्यामपाल सिंह, कुंतभोज, हीरो काका, डा सतीश चन्द्र, डा राधेश्याम, प्रेम सिंह, उदयवीर सिंह, चरण सिंह, सोनवीर सिंह, बौली, भूले सिंह, रौतान सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, सेनापति कुंतल, विजयपाल सिंह चौधरी, प्रताप सिंह, रवि मुहम्मद, ओमवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने की।


Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

साप्ताहिक बुधवार परेड का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश साप्ताहिक बुधवार परेड का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश
संत कबीर नगर ,आज दिनांक 02.07.2025 को क्षेत्राधिकारी रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर  अभय नाथ मिश्रा* द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड...
पानीपत: विकास कार्यों में कोताही को नहीं किया जाएगा सहन: रणबीर गंगवा
पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान 05 बदमाशो को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों के विवेचकों के साथ की गयी गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
क्षय रोग उन्मूलन में योगदान देने वाले 14 ग्राम प्रधान सम्मानित
डीएम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर का आकस्मिक निरीक्षण
सुरक्षा को लेकर बेफिक्र रहें चिकित्सक तो परिणाम और बेहतर होंगे - डा. अनिल