मुरादाबाद में 11 अप्रैल को उपज का प्रांतीय अधिवेशन

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे उद्घाटन, पत्रकारों की समस्याओं पर होगा मंथन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) (एनयूजे) की राज्य शाखा, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) का एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 11 अप्रैल को मुरादाबाद में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। उपज के प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र ने बताया कि मुरादाबाद में दिल्ली मार्ग स्थित उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम के होटल राही में आयोजित इस अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में पूर्व मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व कुलपति बल्देव भाई शर्मा, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त तथा एनयूजे के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन में प्रदेश के सभी जनपदों से डेलीगेट भाग लेंगे। आम सभा की बैठक तथा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रमुख मुद्दों में पत्रकार पेंशन, आयुष्मान चिकित्सा कार्ड की विसंगतियां, रेल यात्रा रियायत बहाल कराना, आवासीय कॉलोनी की व्यवस्था, प्रेस मान्यता समिति का गठन, रोडवेज में सहवर्ती की निशुल्क यात्रा, पत्रकार सुरक्षा, पत्रकार आयोग का गठन, छोटे समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापन की सुविधा तथा पत्रकारों को राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान सुविधाएं प्रदान करना शामिल हैं। इन सभी विषयों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। 10 अप्रैल को टीम ट्रेन से मुरादाबाद के लिए प्रस्थान करेगी। साथ ही उपज के संगठन विस्तार और राज्य में एनयूजे की राष्ट्रीय बैठक आयोजित कराने पर भी विचार किया जाएगा। अधिवेशन के तीनों सत्रों में पारित प्रस्तावों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में राहत तो कहीं हीटवेव का असर

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर कई जिलों में आंधी और बारिश से लोगों...
राजस्थान 
राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में राहत तो कहीं हीटवेव का असर

भाजपा ने शुभेंदु सामंत को थमाया शो-कॉज नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के केशपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पराजित उम्मीदवार शुभेंदु सामंत को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप...
पश्चिम बंगाल 
भाजपा ने शुभेंदु सामंत को थमाया शो-कॉज नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

लेबनान में इजराइली हमले तेज, सैन्य अधिकारी समेत 12 की मौत, तनाव बढ़ा

बेरूत (लेबनान)। अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और लेबनान के बीच वाशिंगटन में घोषित सशर्त सैन्य विराम (युद्ध विराम, सीजफायर)...
अंतर्राष्ट्रीय 
लेबनान में इजराइली हमले तेज, सैन्य अधिकारी समेत 12 की मौत, तनाव बढ़ा

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का जलवा बरकरार, वरुण धवन और बॉबी देओल की फिल्मों की रफ्तार धीमी

मुंबई। सिनेमाघरों में इस सप्ताह रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नतीजे सामने आने लगे हैं। जहां एक ओर रामचरण...
मनोरंजन  राज्य 
बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का जलवा बरकरार, वरुण धवन और बॉबी देओल की फिल्मों की रफ्तार धीमी

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

कोच्चि। मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता, निर्देशक और लेखक सलीम कुमार का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।...
राष्ट्रीय  मनोरंजन  राज्य 
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश

स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

उन्नाव। प्रदेश में स्लॉटर हाउसों के संचालन और मीट एक्सपोर्ट से जुड़े प्रमाणन कार्य को लेकर नया विवाद सामने आया...
उत्तर प्रदेश 
स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

अमेठी: पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, जांच जारी

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत कमरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाला...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, जांच जारी

यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, अगले पांच दिन में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 9 जून से लू का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर गर्म होने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, अगले पांच दिन में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 9 जून से लू का अलर्ट

अमेठी: ट्रक-डीसीएम की भीषण टक्कर, वाहन में फंसे चालक की मौके पर मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने की जोरदार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी: ट्रक-डीसीएम की भीषण टक्कर, वाहन में फंसे चालक की मौके पर मौत