प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित

Published By Anil Sharma
On
Anil Sharma Picture

हाथरस । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी द्वारा तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार, हाथरस में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद  अनुप प्रधान वाल्मीकि ने की तथा कार्यक्रम में  विधायक सदर श्रीमती अंजुला माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ  वीरेंद्र सिंह राना, विधायक सादाबाद  प्रदीप सिंह गुड्डू, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी  प्रेम सिंह कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति के साथ मुख्य विकास अधिकारी,हाथरस,उप कृषि निदेशक हाथरस व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे l
इस अवसर पर तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल) से प्रधानमंत्री जी द्वारा पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी किए जाने एवं विभिन्न विकासपरक परियोजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कृषक बंधुओं ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ का अवलोकन किया।
 सांसद अनुप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण एवं उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है, जिससे देश के करोड़ों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने किसानों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। 
कार्यक्रम में  विधायक व जनप्रतिनिधियों ने किसानों को पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होने पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में 10 किसान सम्मान निधि प्राप्त कर रहे किसानों को प्रमाण पत्र  जनप्रतिनिधियों द्वारा वितरित किए गए  l
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे। 
 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Anil Sharma Picture

पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले अनिल शर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के हाथरस ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह निरंतर काम कर रहे हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मेष - कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान- सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 8 अगस्त 2026: देश में तूफानी बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किलें...
राष्ट्रीय 
मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया की ग्राज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (TU Graz) के रिसर्चर्स ने बिना बिजली और केमिकल के हवा को...
टेक-मित्र 
बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर