LGBTQ समुदाय की प्रियंका सिंह रघुवंशी ने कराई स्वगणना, डिजिटल जनगणना की अपील

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ अभिनेत्री, मॉडल एवं LGBTQ समुदाय की प्रख्यात शख्सियत प्रियंका सिंह रघुवंशी ने अपने कार्यालय में डिजिटल जनगणना के तहत स्वगणना कराई। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर डिजिटल जनगणना अभियान में भागीदारी करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जनगणना में समाज के हर वर्ग की गणना की जा रही है और सभी नागरिकों की सहभागिता बेहद जरूरी है। सही जनगणना से सरकार को योजनाएं बनाने और उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाने में मदद मिलती है। जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण अभियान (एचएलओ) के तहत उत्तर प्रदेश में घर-घर गणना कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा।
 
इससे पहले नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा दी गई है। प्रदेश में यह प्रक्रिया गुरुवार 21 मई 2026 तक संचालित की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत नागरिक जनगणना अधिकारी के घर आने से पहले स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए भारत सरकार द्वारा आधिकारिक स्वगणना पोर्टल https://se.census.gov.in उपलब्ध कराया गया है।
 
नगर निगम प्रशासन के अनुसार यह पोर्टल हिंदी, अंग्रेजी सहित 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। परिवार का कोई भी सदस्य लगभग 15 से 20 मिनट में यह प्रक्रिया पूरी कर सकता है। अंतिम सबमिशन के बाद “H” से शुरू होने वाली 11 अंकों की विशेष स्व-गणना आईडी जनरेट होगी, जिसे एसएमएस और ईमेल के माध्यम से साझा किया जाएगा। यह आईडी जनगणना अधिकारियों द्वारा सत्यापन के समय आवश्यक होगी। प्रशासन ने नागरिकों से समय रहते स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागिता करने की अपील की है।
 
लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजगढ़ः दो लाख और कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति-ससुर पर दहेज एक्ट का केस दर्ज

ब्यावरा थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पति और ससुर पर दो लाख रुपये व कार...
मध्य प्रदेश 
राजगढ़ः दो लाख और कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति-ससुर पर दहेज एक्ट का केस दर्ज

रायपुर: प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

धरसीवां थाना क्षेत्र के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में हादसा। खेलते-खेलते बावड़ी में गिरने से 7 वर्षीय साक्षी...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर: प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

गहिया घाट पर मिला नर कंकाल। कपड़ों और चांदी चढ़े दांत से हुई शिवम यादव की पहचान। 30 जून से...
उत्तर प्रदेश 

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन