फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से कर रहा था अवैध वसूली
— युवक टीटीई की वेशभूषा में यात्रियों से कर हा था अवैध वसूली
लखनऊ। फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से अवैध वसूली करने वाला युवक को जीआरपी पुलिस ने धर दबोचा लिया।
मामला उत्तर रेलवे,रेलवे स्टेशन की रात्रि शिफ्ट के दौरान टीटीई राजीव रंजन व सीनियर सीसीटीसी कुंजबिहारी सिंह द्वारा प्लेटफार्म संख्या 6/7 पर चेकिंग के दौरान एक युवक टीटीई की वेशभूषा में यात्रियों से अवैध रूप से धन लेते हुए पाया गया। पूछताछ करने पर उक्त युवक ने अपना नाम शिवम मिश्रा पुत्र सुभाष चंद्र मिश्रा, निवासी सीतापुर बताया तथा स्वयं को मुरादाबाद मण्डल में कार्यरत टीटीई बताया। युवक के पास से एक पहचान पत्र एवं ईएफटी बुक भी बरामद हुई। संदेह होने पर मुरादाबाद मंडल से सत्यापन कराया गया, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि उक्त नाम का कोई भी व्यक्ति वहां टीटीई के पद पर कार्यरत नहीं है। इसके उपरांत संबंधित युवक को विधिक कार्रवाई के लिए जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सतर्कता बरती जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
