भाजपा नेता हत्याकांड मामले में थाना प्रभारी निलंबित, एसीपी को हटाया  

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद एक्शन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

विभूतिखंड इलाके में हुई थी घटना

लखनऊ विभूतिखंड इलाके में बीते दिनों क्लब में सिगरेट मांगने के विवाद में भाजपा युवा मोर्चा नेता शिवम सिंह हत्याकांड के बाद आखिरकार एसीपी विभूतिखंड और इंस्पेक्टर पर कार्रवाई कर दी गई है। शनिवार रात मुख्यमंत्री योगी की कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक के बाद एक्शन लिया गया। पुलिस कमिशनर ने एसीपी विभूतिखंड को हटा दिया है, जबकि विभूतिखंड और गोमतीनगर विस्तार के इंस्पेक्टरों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में 3 आरोपी भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिए गए। 1 आरोपी अब भी फरार है।

पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी को ट्रैफिक विभाग भेज दिया। उनकी जगह सौम्या पांडेय को विभूतिखंड सर्किल की कमान सौंपी गई है। सौम्या पांडेय को सोशल मीडिया सेल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं विभूतिखंड थाना प्रभारी अमर सिंह को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनकी जगह उपेंद्र सिंह को नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। गोमती नगर विस्तार के इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी को भी लाइन हाजिर किया गया है और उनकी जगह गौरव बाजपेयी को थाने की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि बीते 25 मई को विभूतिखंड क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा नेता शिवम सिंह की हत्या ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

शुरुआती जांच में सामने आया था कि मामूली विवाद के बाद शिवम पर हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भाजपा संगठन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। मामले में राजनीतिक तूल पकड़ने लगा तो पुलिस मुख्यालय तक रिपोर्ट तलब की गई। इसके बाद लगातार अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर मंथन चल रहा था। मई के अंतिम सप्ताह में राजधानी में एक के बाद एक कई चर्चित घटनाएं हुईं।

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पीजीआई क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की दिनदहाड़े हत्या, यूपीएससी छात्रा गैंगरेप प्रकरण, गोमतीनगर विस्तार में सैलून मैनेजर आत्महत्या मामला और लूट-छिनैती की घटनाओं ने पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर दिए। सबसे ज्यादा दबाव पीजीआई इलाके में हुए संदीप सिंह हत्याकांड को लेकर है। घटना के कई दिन बाद भी शूटरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस और एसटीएफ की टीमें जांच में जुटी हैं, लेकिन अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था की समीक्षा की थी। बैठक में बड़े शहरों में बढ़ते अपराध और पुलिस की जवाबदेही का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। इसके बाद लखनऊ कमिश्नरेट ने संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा की और कार्रवाई का फैसला लिया।

पुलिस महकमे के सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई अभी शुरुआत भर है। शिवम सिंह हत्याकांड और अन्य मामलों में पुलिस की भूमिका की समीक्षा जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कुछ चौकी प्रभारियों और अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने शनिवार को शिवम सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद किया है। वहीं, मामले का चौथा आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान