बैग स्वामी को पुलिस ने सुरक्षित लौटाया उसका बैग व सामान 

Published By pavan saraswat
On
pavan saraswat Picture

अम्बेडकरनगर। थाना को0 अकबरपुर पुलिस की सतर्कता से लावारिस बैग को सुरक्षित रूप से स्वामी को लौटाया गया। पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनपद अम्बेडकरनगर थाना को0 अकबरपुर पुलिस प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय  के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी अरिया उ0नि0 विकास गौतम  मय हमराह का0 रामभरोष के दिनांक 04/05.01.2025 रात्रिगश्त के दौरान दहीरपुर डी0एम0 महोदय के आवास के पास सड़क पर एक लावारिस बैग मिला । जिसको तत्काल सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने बैग की जाँच की, तो उसमे टैबलेट,चार्जर,जैकेट व कई प्रकार की दवाईया तथा कुछ कागजात थे। देर रात्रि होने के कारण बैग का कोई वारिस नहीं मिला। 
आज दिनांक 05.01.2024 की सुबह पुलिस की तत्परता से टैबलेट से बैग स्वामी की नम्बर निकाल कर उसके रिश्तेदार से सम्पर्क कर बैग के स्वामी रामगोपाल पुत्र राजितराम निवासी ग्राम माउख थाना सम्मनपुर अम्बेडकरनगर को सूचना दी। बैग स्वामी को थाना कोतवाली अकबरपुर बुलाकर बैग व उसमे रखे सभी समानो की पुष्टी के बाद, बैग को स्वामी को सुरक्षित रूप से सूपुर्द कर दिया गया । बैग स्वामी ने पुलिस की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही की सराहना की। पुलिस के इस कार्य से आम जन-मानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। बैग व सामान सूपुर्द करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय ,उ0नि0 विकास गौतम(चौकी प्रभारी अरिया),का0 रामभरोस शामिल रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

pavan saraswat Picture

क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत