हत्या के मामले में पुलिस को मिली सफलता, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता/ नितिन गुप्ता

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। स्थानीय पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में नामजद तीन अभियुक्तों को हुलास नगला ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल (हत्या का हथियार) भी बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हुलास नगला निवासी महेंद्रपाल ने दो सितंबर को थाना कटरा में तहरीर दी थी।

इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि गांव के ही तिलकराम, महेश, जितेंद्र और छेदालाल ने उनके बेटे दिलीप कश्यप के साथ गाली-गलौज करते हुए गंभीर मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। इलाज के दौरान घायल दिलीप कश्यप की मौत हो जाने पर पुलिस ने मामले में धारा 105 बीएनएस (गैर इरादतन हत्या) की बढ़ोतरी कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कटरा पुलिस टीम ने हुलास नगला ओवरब्रिज की दीवार के पास घेराबंदी की।

समेसी में 130 बीघे जमीन की फर्जी वरासत का प्रधान ने लगाया आरोप ये खबर भी पढ़े : समेसी में 130 बीघे जमीन की फर्जी वरासत का प्रधान ने लगाया आरोप

समय करीब सुबह 11:50 बजे पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान छेदालाल (22 वर्ष), तिलकराम (23 वर्ष) और महेश (46 वर्ष) निवासीगण हुलास नगला के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त तिलकराम के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम (जिसमें उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, वीर सिंह व अन्य हमराही शामिल थे) ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर ली गई है ।

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज इलाके में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

भोपाल विज्ञान मेला आज से, इसरो-आईआईटी समेत 53 संस्थाएं शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय...
मध्य प्रदेश 
भोपाल विज्ञान मेला आज से, इसरो-आईआईटी समेत 53 संस्थाएं शामिल

सत्य निकेतन हादसे में आरोपी की जमानत खारिज

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में आरोपी बिल्डिंग मालिक हरि राम गुप्ता को...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
सत्य निकेतन हादसे में आरोपी की जमानत खारिज

25 सितम्बर को सांस्कृति चेतना का सन्देश देगा "नमामि भारत" वंदे मातरम्

फ़िरोज़ाबाद, राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन श्री स्वामी बच्चू...
25 सितम्बर को सांस्कृति चेतना का सन्देश देगा "नमामि भारत" वंदे मातरम्

जमुई घटना पर सीमा मलिक ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एनसीपी (एसपी) की प्रवक्ता सीमा मलिक ने बिहार की जमुई में हुई घटना को लेकर सरकार पर निशाना...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
जमुई घटना पर सीमा मलिक ने सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश 
एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों...
उत्तर प्रदेश 
ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त